फिल्में ना होने पर भी कैसे चलता है रेखा का घर खर्च, जानिए क्या है अभिनेत्री का इनकम सोर्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रेखा 67 साल की हो चुकी हैं परंतु इस उम्र में भी उनकी सुंदरता में कमी नहीं आई है। आज भी रेखा अपनी खूबसूरती से हर किसी को आश्चर्यचकित कर देती हैं। मौजूदा समय में भी अभिनेत्री रेखा के चाहने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और मेहनत से बेहद कम समय में बहुत नाम तथा शोहरत कमाया है। यह बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हैं, जो करियर की शुरुआत से आज तक उतनी ही खूबसूरत नजर आती हैं।

रेखा जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही खूबसूरती से फिल्मों में काम करती हैं। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इनकी हर अदाओं पर लाखों लोग दीवाने हो जाते हैं। इनकी एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं। रेखा ने अपने बॉलीवुड करियर में अपनी मनमोहक अंदाज, प्रेम संबंधों से प्रशंसकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है।

रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है और इनका बॉलीवुड सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है। एक समय ऐसा था जब रेखा को उनके साधारण लुक की वजह से कई बार फिल्में देने से मना कर दिया गया था। रेखा के काले रंग के लिए बहुत बार उन्हें बदसूरत भी कहा गया और फिल्मों में काम करने को मना किया गया था परंतु किसी भी परिस्थिति में रेखा ने हार नहीं मानी और उन्होंने अपने आपको पूरी तरह से बदल लिया।

भले ही रेखा के चेहरे पर हमेशा खुशी नजर आती है परंतु इस हंसते चेहरे के पीछे बहुत दर्द छुपा है। इनका जीवन बहुत कठिन रहा है और इनका बचपन भी बेहद दर्दनाक था। ऐसा कहा जाता है कि इन्होंने बचपन में बहुत संघर्ष किया है। इनका बचपन दूसरों जैसा बिल्कुल भी नहीं था। इन सबके चलते इनको समय से पहले ही बड़ा और मजबूत होना पड़ा। इन्हें जितनी भी कामयाबी मिली है वह खुद की मेहनत के बलबूते पर मिली है। रेखा ने बतौर बाल कलाकार तेलुगू फिल्म “रंगुला रतलाम” से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका नाम बेबी भानुरेखा बताया गया था।

अभिनेत्री रेखा ने फिल्म “सावन भादो” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद रेखा रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उनको कई फिल्मों में रोल मिलने लगे। और उनकी फिल्में अच्छा कारोबार करने लगी। 1976 में “दो अंजाने” में खुद को पूरी तरह से बदल कर रेखा ने बॉलीवुड में धूम मचा दी थी। रेखा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है वह हर किसी के बस की बात नहीं है।

आजकल के समय में अभिनेत्री रेखा सालों से फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर रेखा अपने घर का खर्च कैसे चलाती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि रेखा अपना घर खर्च चलाने के लिए क्या कार्य कर रही हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि रेखा कई सालों से फिल्मों से दूर हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

जी हां, रेखा साल में कम से कम एक फिल्म में जरूर नजर आ जाती हैं। रेखा फिल्मों के अलावा मुंबई और दक्षिण भारत में मकान किराए पर देकर भी पैसे कमाती हैं। रेखा राज्यसभा के सदस्य हैं इसलिए राज्यसभा सदस्य होने के नाते रेखा को सैलरी मिलती है। रेखा ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड में काम किया है ऐसे में उन्होंने कुछ बचत भी की होगी।

आपको बता दें कि रेखा मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए वह फालतू के खर्चे नहीं करती हैं। रेखा जितनी जरूरत होती है उतना ही पैसा खर्च करती हैं। रेखा कुछ टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। रेखा को शो अटेंड करने के पैसे भी मिलते हैं। रेखा जब भी किसी अवॉर्ड शो में नजर आती हैं तो उसके लिए भी उन्हें पैसे दिए जाते हैं यानी कि किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर कोई भी शो हर चीज के लिए रेखा उसके लिए फीस लेती हैं।

बता दें कि रेखा को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बिहार का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इस तरह से रेखा फिल्मों से दूर होकर अवार्ड शो, मकान या प्रॉपर्टी का किराया और राज्यसभा सदस्यता से मिलने वाले वेतन से अपना घर खर्च चलाती हैं।