तो इस वजह से पहली बीवी को छोड़कर शिल्पा के दीवाने हो गए थे राज कुंद्रा, एनिवर्सरी पर दिया था 50 करोड़ का गिफ्ट

आमतौर पर महिलाएं किसी तलाकशुदा आदमी से शादी नहीं करती। और अगर कर भी लेती हैं तो उन्हें अलग निगाहों से देखा जाता है और माना जाता है कि ये जोड़ी भी ज़्यादा समय नहीं टिक पाएगी। वहीं अगर इस मामले में हम बॉलीवुड की बात करें तो बॉलीवुड की दुनिया आम दुनिया से काफी अलग है। यहां तलाकशुदा से शादी करना बेहद आम बात है। हमारे बॉलीवुड की कितनी ही ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों से शादी की है। कुछ लोग इसका कारण पैसा भी मानते हैं कि अभिनेत्रियों ने पैसों की वजह से ऐसा किया है।

हालांकि, हम ऐसा नहीं कहते हैं। हमारा मानना है कि ये उनकी पर्सनल चॉइस है कि उन्होंने किससे शादी की है। खैर आज हम बॉलीवुड के एक चर्चित जोड़े की बात करने जा रहे हैं। जिसमें अभिनेत्री ने एक तलाकशुदा बिजनेसमैन से शादी की। ये एक्ट्रेस एक सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। बेहद खूबसूरत हैं और फिटनेस फ्रीक भी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी की जिन्होंने राज कुंद्रा से शादी की है। हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

मशहूर बिजनेसमैन हैं राज कुंद्रा

साल 2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी की। ये एक सफल जोड़ी है और एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए नज़र आते हैं। शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की पहली नहीं बल्कि दूसरी बीवी हैं। अब इनका एक बेटा भी हो चुका है जिसका नाम वियान है। साल 2004 में राज कुंद्रा को ब्रिटेन के सबसे अमीर 198 लोगों में स्थान मिला हुआ है। राज लंदन में स्थित भारतीय मूल के एक पॉपुलर बिजनेसमैन हैं।

राज कुंद्रा की पहली पत्नी-

शिल्पा शेट्टी से पहले राज कुंद्रा पहले भी शादी के बंधन के बंध चुके हैं। राज कुंद्रा ने पहले कविता से शादी की थी। लेकिन दोनों की गृहस्थी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया। कविता कुंद्रा ने अपने तलाक का दोषी शिल्पा शेट्टी को बताया था। वो मानती हैं कि राज और उनके बीच में शिल्पा आई जिसकी वजह से उन्हें अलग होना पड़ा।

शिल्पा और राज की लव स्टोरी-

खैर, कविता की बातों में कितनी सच्चाई है, ये तो हम नहीं कह सकते हैं। लेकिन राज और शिल्पा की मुलाकात एक बिजनैस पार्टनर के तौर पर हुई थी। दरअसल, एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में राज ने शिल्पा की मदद की थी। पहली मुलाकात के साथ दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और वहीं से इनका प्यार शुरू हुआ। अक्सर दोनों एक साथ कई इवेंट्स में नज़र आने लगे। धीरे-धीरे मीडिया में इनका प्यार चर्चा बनने लगा और इनकी नजदीकियों की खबरें छपने लगी। उस दौरान राज कुंद्रा शादीशुदा थे। बावजूद इसके दोनों का प्यार परवान चढ़ता रहा। जिसके बाद पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद 22 नवंबर साल 2009 को राज और शिल्पा ने शादी कर ली। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

50 करोड़ का तोहफा-

दोनों से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है। जब शिल्पा और राज कुंद्रा की पहली एनिवर्सरी थी तो राज ने शिल्पा को 50 करोड़ का अपार्टमेंट तोहफे के रुप में दिया था।