Video: माधुरी दीक्षित ने “चोली के पीछे क्या है” गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, 55 की उम्र में भी बरकरार है जलवा

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। भले ही माधुरी दीक्षित आज बड़े पर्दे पर कम नजर आती हैं परंतु इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। आज भी माधुरी दीक्षित के चाहने वाले की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में मौजूद है। माधुरी दीक्षित एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित सुंदरता, नृत्य और अभिनय तीनों में महारत हासिल कर चुकी हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए और इनके सभी किरदार को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया है।

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की डांस क्वीन भी कहा जाता है। 90 के दशक में वह अपने डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना देती थीं। मौजूदा समय में भी माधुरी दीक्षित का जलवा कायम है। आज भी इंटरनेट पर माधुरी दीक्षित के ढेरों वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपने डांस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आए दिन किसी न किसी ट्रेंड पर जबरदस्त वीडियो बनाकर अपने फैंस को खुश करती रहती हैं।

इसी बीच माधुरी दीक्षित का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित ने जो ड्रेस पहनी हुई है, उसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में माधुरी दीक्षित बॉलीवुड गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई दिख रही हैं।

‘चोली के पीछे क्या है’ पर नाची माधुरी दीक्षित

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित “चोली के पीछे क्या है” गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। अगर आप इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे तो माधुरी दीक्षित ने लोगों को अपने साथ ऐसा बांधा कि कोई एक सेकंड को भी नजरें ना हटा पाया।

इस वीडियो में पहले तो माधुरी दीक्षित अपना चेहरा नहीं दिखाती हैं। सिर्फ वह अपनी अदाओं से ही लोगों का दिल जीत रही हैं लेकिन बाद में जब माधुरी दीक्षित पलटी, तो कयामत आ गई। उनके एक्सप्रेशन बेहद शानदार थे, जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया।

यहां देखें वीडियो

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित का यह डांस वीडियो SETIndia के द्वारा पोस्ट किया गया है, जिसे 83 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “उनका अंदाज और कातिलाना भाव मेरे रोंगटे खड़े कर देते हैं। एक तो यह जबरदस्त गाना और ऊपर से माधुरी दीक्षित का आईकॉनिक डांस।”

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की उम्र 55 साल की हो चुकी है परंतु उन्हें देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी हो चुकी है। आज भी वह अपनी अदाओं से लोगों के दिलों में घंटियां बजा रही हैं। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के आगे आज की अभिनेत्रियां भी पानी भरती हैं। 55 की उम्र में भी माधुरी दीक्षित का जलवा बरकरार है।