38 साल के हुए अर्जुन कपूर, बर्थडे पार्टी में सज संवरकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बहन अंशुला कपूर भी बॉयफ्रेंड संग दिखीं

अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक हैं, जो अपनी शानदार पर्सनैलिटी से लड़कियों का ध्यान एक सेकंड में अपनी ओर खींच लेते हैं। 26 जून 1985 को मुंबई में जन्में अर्जुन कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उस कपूर खानदान के बेटे हैं, जिनके परिवार के लगभग सभी सदस्य फिल्मों में हैं। उनके पिता बोनी कपूर मशहूर फिल्म निर्माता हैं, तो वहीं उनके चाचा अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर और चर्चित फिल्म अभिनेता में से एक हैं।

बता दें अर्जुन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेता के घर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और बहन अंशुला कपूर भी पहुंचीं। इस दौरान अंशुला कपूर के साथ रोहन ठक्कर भी नजर आए। इन सितारों की यह तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तो चलिए अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी की यह तस्वीरें आपको दिखाते हैं।

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

आपको बता दें कि रविवार की रात अर्जुन कपूर के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और बहन अंशुला उनके घर पहुंचीं। इस मौके की कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके घर पहुंचीं थीं।

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा सज संवरकर पहुंचीं। मलाइका के इस नए लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। इस दौरान मलाइका अरोड़ा वन पीस ड्रेस पहने हुए नजर आईं। मलाइका अरोड़ा की इस वायरल हो रही तस्वीर में देख सकते हैं कि वह फोन पर बात करती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं बर्थडे पार्टी में अंशुला कपूर भी पहुंची थीं। अंशुला कपूर का यह नया लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। अंशुला कपूर पीले रंग की फ्रॉक में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में अंशुला कपूर एक प्यारी सी स्माइल पास करते हुए नजर आ रही हैं। अंशुला कपूर की ये स्माइल फैंस का दिल लूट रही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं।

अंशुला कपूर इस मौके पर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पहुंची थीं। रोहन ठक्कर इस दौरान शर्ट और जींस पहने हुए नजर आए थे।

अंशुला कपूर इस तस्वीर में अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में से एक तस्वीर में अर्जुन कपूर को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर भी कहीं बाहर से अपने घर जाते हुए नजर आ रहे हैं। जब अर्जुन कपूर अपने घर पहुंचे थे, तो उस दौरान अभिनेता एकदम कूल लुक में नजर आए। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर पैप्स का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस सादगी भरे अंदाज पर फैंस फिदा हो गए।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच में उम्र का अंतर काफी ज्यादा है। अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा 12 साल बड़ी हैं, जिसकी वजह से यह काफी आलोचनाएं झेल चुके हैं, लेकिन लोगों की बातों का इनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा।