अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर निकलीं मलाइका, हाथों में हाथ डाले नजर आए, ट्रोल्स बोले- मां-बेटे की जोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला है लेकिन दोनों के बीच केमिस्ट्री में कभी कमी नहीं आई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर ही दोनों को साथ में देखा जाता है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कभी डिनर डेट पर नजर आते हैं, तो कभी पार्टीज में एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर हमेशा ही अपनी लेडीलव के लिए प्रोटेक्टिव होते हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शुक्रवार की शाम को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए। डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा वाइट शर्ट, ब्लू ट्राउजर्स और ब्लैक ब्लैज़र में नजर आईं। हमेशा की तरह ही वह इस अवतार में काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। वहीं अगर हम अर्जुन कपूर के लुक की बात करें, तो उन्होंने ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक कार्गो पहना हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रेस्टोरेंट से बाहर बेहद क्यूट अंदाज में निकले। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों ने फिर किया ट्रोल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि “मम्मी और बेटा साथ में वॉक और टॉक कर रहे हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “लोग क्यों इन्हें अहमियत देते हैं।” एक और यूजर ने लिखा “दारू लगी क्या।” आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहता है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने नवंबर 2022 की एक मीडिया रिपोर्ट्स की आलोचना की, जिसमें दावा किया गया था कि मलाइका उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। अर्जुन कपूर ने कहा था कि इस खबर से उन पर गहरा असर पड़ा है।

5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन-मलाइका

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच 12 साल का उम्र का फासला है, जिस वजह से कपल अक्सर चर्चा में रहता है। दोनों ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों रोमांटिक डेट और वेकेशन पर नजर आते रहते हैं।