बिना कपड़ों के सोफे पर आराम फरमा रहे थे अर्जुन कपूर, मलाइका ने खींच ली ऐसी तस्वीर, बोलीं- मेरा लेजी बॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों बहुत पहले ही दुनिया के सामने अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। इन दोनों के बीच की क्यूट केमिस्ट्री इनके फैंस का दिल जीत लेती है।

अक्सर ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा जाता है। जब दोनों को साथ में समय बिताने का मौका मिलता है, तो यह हाथ से नहीं जाने देते हैं। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। जैसे-जैसे वक्त गुजरता जा रहा है, वैसे गुजरते वक्त के साथ इन दोनों का रिश्ता भी मजबूत होता नजर आ रहा है।

अक्सर ही कपल को एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ की तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अब अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

मलाइका ने अर्जुन कपूर की प्राइवेट तस्वीर की शेयर

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ की तस्वीरें भी शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं इस बार मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक हाफ नेकेड फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर अपने हाथ पैर फैलाए सोफे पर बैठे अंगड़ाई लेते हुए नजर आ रहे हैं।