बिना कपड़ों के सोफे पर आराम फरमा रहे थे अर्जुन कपूर, मलाइका ने खींच ली ऐसी तस्वीर, बोलीं- मेरा लेजी बॉय

वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी गोद में एक कुशन रखा हुआ है। इसके अलावा उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं नजर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर को टैग करते हुए अपने लवर के लिए कैप्शन में लिखा “माई वेरी ऑन लेजी बॉय।” वहीं अर्जुन कपूर ने इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ साझा किया। सोशल मीडिया पर मलाइका की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।

5 सालों से रिलेशनशिप में हैं मलाइका और अर्जुन

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की अक्सर रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अक्सर ही दोनों अपने एज गैप के चलते ट्रोल होते रहते हैं। बता दें मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर तकरीबन 12 साल छोटे हैं। लेकिन जिस तरह की बॉन्डिंग वो शेयर करते हैं उससे यह साबित हो गया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।

मलाइका अरोड़ा पहले अरबाज खान की पत्नी थीं। लेकिन दोनों का तलाक हो गया। साल 2017 में यह आपसी सहमति से अलग हो गए थे, जिसके बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट करने लगीं। वही फैंस को भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बहुत पसंद आती है। फैंस इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।