मलाइका अरोड़ा का रास्ता रोककर 3 लड़कियां करने लगीं ऐसी हरकत, देखकर नाराज हुए लोग: VIDEO

मलाइका अरोड़ा हिंदी सिनेमा जगत का जाना-माना नाम हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फैशन सेंस और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी जबरदस्त फिटनेस और नए नए लुक से अपने लाखों चाहने वालों का दिल जीता है। मलाइका अरोड़ा 49 साल की उम्र में भी हिंदी सिनेमा जगत की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों को टक्कर देते हुए नजर आती हैं। भले ही मलाइका अरोड़ा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं परंतु इसके बावजूद भी उनकी लोकप्रियता और स्टारडम में कोई कमी नहीं आई है और सोशल मीडिया पर भी मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।

वहीं मलाइका अरोड़ा पैपराजी की भी पसंदीदा सेलिब्रिटी हैं और अक्सर ही मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी नाराज हो गए हैं और कह रहे हैं कि यह एक तरीके से हैरेसमेंट है। मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

लड़कियों ने रोका मलाइका का रास्ता

दरअसल, मलाइका अरोड़ा को गुरुवार की रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ब्लू एंड व्हाइट मैचिंग पैंट और शर्ट में नजर आ रही हैं। जैसे ही मलाइका अरोड़ा बाहर निकलीं वैसे ही पैपराजी मलाइका अरोड़ा को देखकर उन्हें कैमरे पर कैद करने लगे। इस दौरान पैसे मांगने वाली कुछ लड़कियों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और उन्हें पैसे देने को कहा। इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक लड़की को कहते हुए सुना जा सकता है कि “ओ मलाइका दीदी कुछ तो दो।” वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़कियां मलाइका अरोड़ा को घेर लेती हैं और कार तक उनको जाने नहीं देती हैं। इसके बाद जैसे तैसे मलाइका अरोड़ा अपनी कार की तरफ बढ़ती हैं तो वह लड़कियां उनके पीछे वहां पर भी आ जाती हैं और कार को आगे बढ़ने नहीं देती हैं। यह सब कुछ पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बच्चों के इस व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं।