“वो मर्द है, बड़ा हो गया है…” अर्जुन के सपोर्ट में बोलीं मलाइका अरोड़ा, उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ की लोग इतनी चिंता नहीं करते, जितनी उनकी पर्सनल लाइफ की करते हैं। मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनकी फिटनेस को देखते हुए कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। यह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं और हमेशा ही अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रियलिटी शो “मूविंग इन विद मलाइका” को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। शो में वह अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस शो में अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा ने जब से अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, तब से शायद ही कोई ऐसा दिन गया होगा जब उन्हें ट्रोल ना किया गया हो। जी हां, फैंस जितना उन्हें प्यार करते हैं हेटर्स उतना ही ट्रोल भी करते हैं। हर रोज़ मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर लोगों की कड़वी बातें और ताने सुनने पड़ते हैं। ट्रोलिंग का ये सिलसिला कई सालों से जारी है। मलाइका अरोड़ा ने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उनके और अर्जुन कपूर के बीच उम्र के फासले को लेकर अभिनेत्री को ट्रोल करते हैं।

अर्जुन कपूर को डेट करने पर क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा?

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा “मूविंग इन विद मलाइका” शो में स्टैंडअप कॉमेडी करते भी नजर आईं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन और अपने बीच उम्र के फासले पर बात करती हुई दिखीं। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर उम्र में 12 वर्ष छोटे हैं, जिस कारण से अक्सर दोनों को ट्रोल किया जाता है।

मलाइका अरोड़ा ने शो में बात करते हुए यह कहा कि “‘बदकिस्मती से मैं सिर्फ बड़ी ही नहीं हूं, बल्कि खुद से छोटे शख्स को डेट कर रही हूं। मतलब मुझमें दम है, मैं उसकी जिंदगी खराब कर रही हूं? सही कहा ना? मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं। ऐसा नहीं था कि वो स्कूल जा रहे थे और पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे और मैंने खुद के पास आने के लिए कहा।”

“वो बड़ा हो चुका है और मर्द है”

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि “जब भी हम डेट पर जाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम क्लास बंक कर रहे हैं। जब वह पॉकेमॉन पकड़ रहा था, तब मैंने कोई उसे सड़क से नहीं पकड़ा था। भगवान के लिए वो बड़ा हो चुका है और मर्द है। हम दोनों एडल्ट हैं, जो साथ में रहने के लिए सहमत हैं। अगर कोई बड़ा लड़का छोटी लड़की को डेट करता है, तो वो प्लेयर है, लेकिन जब उम्र में बड़ी लड़की छोटे को डेट करें तो Cougar कहा जाता है। ये गलत बात है।” आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का नया शो “मूविंग इन विद मलाइका” डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।