51 साल की उम्र में तीसरी बार पापा बने मनोज तिवारी, बोले- घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का हुआ आगमन

मनोज तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी गायकी के साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया है। भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेरने वाले मनोज तिवारी ने एक स्टार से पॉलीटिशियन बनने तक का सफर तय किया है। मौजूदा समय में भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह एक्टर और नेता काफी पॉपुलर हैं और अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं।

बात दें भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां, दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पापा बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। मनोज तिवारी ने यह बताया कि आज ही घर में किलकारी गुंजी है और उनकी पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है।

तीसरी बार पापा बने मनोज तिवारी

आपको बता दें कि पिछले महीने ही मनोज तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने लोगों को यह जानकारी दी थी कि वह एक बार फिर से पापा बनने जा रहे हैं। मनोज तिवारी की पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उन्हें ढेरों बधाइयां देने लगे और एक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाएं होने लगी। इस पोस्ट के बाद से ही लोगों को इस बात का पता चला कि वह पापा बनने वाले हैं। अब मनोज तिवारी तीसरी बार पापा बन गए हैं।

मनोज तिवारी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी सुरभि तिवारी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। मनोज तिवारी ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है.. आज घर में प्यारी सी बिटिया आई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।” इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान देख मालूम पड़ता है, वे घर में नन्ही परी के आने से कितने खुश हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलब्स तक, सभी बधाई दे रहे हैं।

मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं सुरभि

वहीं अगर हम मनोज तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें, तो मनोज तिवारी ने अपने जीवन में दो शादियां की हैं। पहली शादी मनोज तिवारी की रानी तिवारी से हुई थी। मगर यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए थे। इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी भी है, जिसका नाम रीति तिवारी है।

पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी की जिंदगी में सुरभि आईं। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि के साथ शादी रचा ली। इस शादी से एक बेटी है, जिसका नाम सान्विका है। लेकिन अब मनोज तिवारी और सुरभि एक और बेटी के माता-पिता बन गए हैं।