लग चुका होलाष्टक इन आठ दिनों में करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति, उतर जाएगा कर्ज का बोझ

हिन्दू पंचांग के अनुसार, होलाष्टक 22 मार्च से शुरू हो चुके हैं। आपको बता दें कि होलाष्टक होली से आठ दिन पहले आरंभ होते हैं इसी वजह से इसे होलाष्टक के नाम से जाना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो चुके हैं। 28 मार्च को होलाष्टक का समापन होगा। इस दिन 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक में घर में कोई भी चीज खरीद कर नहीं लानी चाहिए। होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, भूमि पूजन और किसी नए कार्य की नींव नहीं रखनी चाहिए परंतु अगर होलाष्टक के दिन दौरान कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को लाभ मिलता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से होलाष्टक के दौरान किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिनको करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी और आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं होलाष्टक के इन उपायों के बारे में…..

महामृत्यु मंत्र का जाप करें

अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित चल रहा है, इलाज कराने के बावजूद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ रहा है तो ऐसी स्थिति में होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कीजिए। ऐसा माना जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लोगों को असाध्य रोगों से छुटकारा प्राप्त होता है। आपको बता दें कि होलाष्टक के दिनों में सभी लोगों को अधिक से अधिक ईश्वर का ध्यान, भजन, जप-तप और वैदिक अनुष्ठान करने चाहिए। ऐसा करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां चल रही हैं, लाख कोशिश करने के बावजूद भी परेशानियां पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं तो होलाष्टक के दौरान हनुमान चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यह बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में खुशियां आती हैं। इतना ही नहीं बल्कि जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस उपाय को अपनाने से जीवन खुशहाल बनता है।

भगवान गणेश जी की आराधना करें

होलाष्टक के दौरान गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कीजिए और भगवान गणेश जी को मोदक और दूर्वा अर्पित करें। इस उपाय को करने से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। यह उपाय छात्रों के लिए बेहद मददगार माना जाता है।

लड्डू गोपाल की पूजा करें

अगर किसी को संतान सुख की कामना है तो होलाष्टक में लड्डू गोपाल की विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। पूजा में भगवान को गाय के शुद्ध घी और मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से संतान सुख मिलता है।

श्री सूक्त का पाठ करें

अगर आप अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में होलाष्टक के दिनों में श्री सूक्त और मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करवा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को कर्ज के बोझ से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।