3 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों पर शिव जी बरसाएंगे कृपा, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपके अपने काम रुक सकते हैं। अगर आपने परिवार के किसी सदस्य से वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर आज आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा नहीं तो हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की छवि और निखर कर आएगी। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने सभी कार्य समय रहते पूरे करने होंगे। काम के सिलसिले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी विशेष नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों का पुरा मान रखेंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आप अपने मन की किसी बात को बता सकते हैं। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित होगा। धन संबंधित मामलों में अच्छी खासी मदद मिलेगी और कुछ नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आपको किसी सरकारी योजना से लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्ति आज अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आपकी कोई पुरानी डील यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज वापस आने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको संतान की संगति की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो जाएगी। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ विशेष कर दिखाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन आप उसमें अपनी आंख और कान को खुला रखकर काम करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर नजर आ रहा है। आपकी वाणी कार्यक्षेत्र में आपका कोई वाद-विवाद खड़ा कर सकती है। किसी बात को लेकर आज ज्यादा क्रोधित ना हो, नहीं तो मामला आपके हाथ से निकल सकता है। मानसिक चिंता अधिक रहेगी, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको किसी विशेष काम के लिए आज किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।