रजनीकांत ने किए अन्नामलाईयर मंदिर में दर्शन, सुपरस्टार की सादगी पर फिदा हुए फैंस

सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। आज भी युवाओं में उनको लेकर क्रेज देखने को मिलता है। अपने एक्शन से रजनीकांत युवा कलाकारों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। रजनीकांत ने अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि हमारे देश से लेकर दुनियाभर में सुपरस्टार रजनीकांत को चाहने वाले हैं और इनकी हर फिल्म को देखने के लिए फैंस हमेशा से ही उत्सुक नजर आते हैं।

जब भी सुपरस्टार रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो वह तुरंत ही हाउसफुल हो जाता है। सुपरस्टार रजनीकांत ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष की है। इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म “लाल सलाम” को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग तमिलनाडु में चल रही है। अब उन्होंने शूटिंग से समय निकालकर लोकप्रिय अन्नामलाईयर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

अन्नामलाईयर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत

आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु में विख्यात अन्नामलाईयर मंदिर में भेंट दी। इसके अलावा उन्होंने भगवान से आशीर्वाद भी लिया। यहां पहुंचकर एक्टर ने पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। रजनीकांत इतने बड़े सुपरस्टार हैं परंतु इसके बावजूद भी वह एक आम आदमी की तरह मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। रजनीकांत बहुत ही साधारण लुक में मंदिर में पहुंचे। वह सामान्य टी शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोई भी महंगा कपड़ा नहीं पहन रखा है।

जब सुपरस्टार रजनीकांत मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो उनके आसपास फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं अगर हम बात करें रजनीकांत की फिल्म “लाल सलाम” की तो इसका निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या धनुष कर रही हैं। फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। उनका फिल्म में नाम मोइदीन भाई है। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था। खराब क्वालिटी के कारण पोस्टर को क्रिटिसाइज किया गया था।

रजनीकांत ने मुंबई में किस क्रिकेटर के साथ शूट किया था?

रिपोर्ट्स की मानें, तो इससे पहले रजनीकांत सप्ताह भर मुंबई में रहकर भी इस फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। उन्होंने क्रिकेटर कपिल देव के साथ शूट किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि कपिल देव भी फिल्म में नजर आएंगे। रजनीकांत ने भी मुंबई में शूट के बाद कपिल देव के साथ तस्वीरें शेयर की थी। बता दें कि ऐश्वर्या 7 सालों के बाद निर्देशन में वापस आ रही हैं। “लाल सलाम” में विष्णु विशाल और विक्रांत की अहम भूमिका है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म में ए आर रहमान द्वारा संगीत दिया जाएगा।

वहीं रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो “लाल सलाम” के अलावा वह नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित “जेलर” को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।