शादी से पहले ‘स्वर्ण मंदिर’ में दर्शन करने पहुंचे परिणीति और राघव, आशीर्वाद लेने के बाद साफ किए बर्तन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस समय दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह दोनों इंडस्ट्री के सबसे नए कपल हैं। इन दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी परंतु हाल ही में दिल्ली में एक भव्य समारोह में सगाई कर ली।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में बड़े ही शानदार तरीके से सगाई की थी। सेरेमनी में राजनीतिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। यहां पर परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी सगाई में पहुंची थीं। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

इसी बीच हाल ही में दोनों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में देखा गया, जहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। दोनों ने सेवादारों के साथ बर्तन भी साफ किए। अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

शादी से पहले राघव चड्ढा और परिणीति पहुंचे स्वर्ण मंदिर

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर को साझा किया है। फोटो परिणीति और उनके मंगेतर राघव चड्ढा के बैक से क्लिक की गई है। उनके सामने रौशनी से नहाया हुआ गोल्डन टेंपल नजर आ रहा है। कपल इस दौरान सिर ढके हुए हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा “इस बार मेरी विजिट और भी खास थी। उसके साथ मेरी तरफ से।”


गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के दौरान कपल काफी सिंपल लुक में नजर आया। परिणीति चोपड़ा ने जहां ऑफ वाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ है और सिर पर दुपट्टा लपेट रखा है। वहीं राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पाजामा और ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहन रखी थी। उन्होंने अपने सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। अब लोग दोनों की इस सुंदर जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। दोनों ने सेवादारों के साथ बर्तन भी साफ किए। अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जनता का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।


आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की थी। इन दोनों के अफेयर की अफवाहें मार्च में तब शुरू हुईं, जब उन्हें मुंबई में एक साथ लगातार दो दिन स्पॉट किया गया था। इसके बाद लगातार यह कभी आईपीएल देखते हुए तो कभी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। फाइनली कपल ने 13 मई 2023 में सगाई कर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी।

फिलहाल, कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल नवंबर महीने में शादी कर सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों ने राजस्थान में शादी करने का फैसला लिया है।