23 March Rashifal: ये 4 राशि वाले जातक क्रोध पर रखें काबू, बिगड़ सकते हैं काम, पढ़े राशिफल

23 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 मार्च 2021 राशिफल | 23 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। आप किसी भी लंबी यात्रा पर ना जाएं तो ही बेहतर रहेगा क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने की आशंका नजर आ रही है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। खर्चों पर काबू रखें। आमदनी जितनी है उसी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशियां मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में लाभदायक योजना मिल सकती है, साथ ही आपके व्यापार में विस्तार होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलने वाला है। निवेश संबंधित कामों में आप जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। मन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रहेगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। माता-पिता की पूरी सहायता मिलेगी। आप परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप कठिन से कठिन कार्य भी अपनी मेहनत से पूरा कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप भली-भांति पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपने जरूरी कामकाज पर फोकस कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। कई क्षेत्रों से आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग मिल सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक तौर पर आप थोड़ा निराशा महसूस कर सकते हैं। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की मदद मिलेगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज किसी बात को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप इधर-उधर की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अचानक अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका ध्यान अधिक रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से अन्य जातक काफी प्रभावित होंगे। किसी मित्र से कोई उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपको अपनी मेहनत और लगन का अच्छा फल मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसका डटकर सामना करें। आपके मन में कई योजनाएं आ सकती हैं, जिनपर अगर आप अमल करेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। प्रभावशाली जातकों के बीच उठना-बैठना हो सकता है। कमाई में इजाफा होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप मित्रों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मानसिक तनाव खत्म होगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप समय का सदुपयोग करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। जीवनसाथी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर-परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। कोर्ट कचहरी का अगर मामला चल रहा है तो आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।