मम्मी प्रियंका संग पापा निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची मालती, क्यूट सी तस्वीर पर फिदा हुए फैंस

प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनियाभर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने आज जो मुकाम हासिल किया है, इसके लिए उन्होंने अपने जीवन में काफी मेहनत की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और धीरे-धीरे इन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। आज यह पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री बन चुकी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाने में सफल हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए अपनी बच्ची मालती मैरी जोनस का वेलकम किया था और यह माता-पिता के रूप में अपनी नई जर्नी का पूरी तरह से आनंद ले रहे हैं। प्रियंका और निक दोनों ही अपनी बेटी की प्यारी प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने लंदन के “रॉयल अल्बर्ट हॉल” में अपने हालिया म्यूजिक इवेंट से एक प्यारी सी तस्वीर को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

निक जोनस ने अपनी बेटी मालती की शेयर की प्यारी तस्वीर

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। बीते शनिवार नाइट प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के रॉयल अल्बर्ट म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं। इस कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी नजर आईं। निक जोनस ने मालती के साथ एक बहुत प्यारी सी तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है “उसका पहला साउंडचेक।” फोटो में बिंदास डैडी को अपने कॉन्सर्ट के लिए रिहर्सल करते हुए अपनी बच्ची को पकड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं मालती भी अपने पापा के सॉन्ग का आनंद लेने में व्यस्त थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने भी तस्वीरें की शेयर

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस के कॉन्सर्ट से कुछ शानदार झलकियां को शेयर किया है। एक तस्वीर में मालती को हेडफोन के जरिए अपने पिता का गाना सुनते हुए देखा जा सकता है, जबकि निक जोनस अपने म्यूजिक इवेंट के लिए रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बच्ची के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं, जो बिस्तर पर लेटी हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में अपने नए लुक में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इस कॉन्सर्ट के लिए एक मल्टीकलर की फुल-स्लीव वाली बॉडीकॉन ड्रेस चुनी थी, जिसे उन्होंने स्टेटमेंट कर जैकेट के साथ पेयर किया था। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग रोमांटिक पोज देती हुई भी नजर आईं।

वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह बहुत ही जल्द वेब सीरीज ‘सिटाडेल 2’ में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी।