वो एक्ट्रेस जिसका था अंडरवर्ल्ड से करीबी नाता, लेकिन फिर कई सालों बाद बन गई साध्वी

हिन्दी सिनेमा जगत में 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय और सादगी भरे अंदाज से लोगों को दीवाना बनाया। उन्हीं में से एक मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी थीं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े मामलों के चलते विवादों का भी हिस्सा बनीं रहीं। साल 1992 में ममता कुलकर्णी ने सुपरहिट फिल्म ‘तिरंगा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ममता कुलकर्णी की नजदीकियां अंडरवर्ल्ड से थीं।

फिल्ममेकर्स के पास आते थे धमकी भरे फोन

उस वक्त ये भी सुनने में आया था कि कई फिल्ममेकर्स के पास अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आते थे। जिसमें उन्हें ज्यादातर फिल्मों में ममता कुलकर्णी को साइन करने की बात कही जाती थी। शायद इसी कारण ममता कुलकर्णी 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनीं। खास बात तो यह है कि उन दिनों ममता कुलकर्णी को लोगों का खूब प्यार भी मिला। उनके चाहने वालों की दुनिया भर में कमी नहीं थी। मगर ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को साल 2002 में अलविदा कह दिया था और बाद में गायब हो गईं। लेकिन कई साल बाद जब वो लोगों के सामने आईं तो उनका साध्वी रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया था। आखिर ममता कुलकर्णी अचानक कहां गायब हो गईं थीं आइए जानिए इसके बारें में खास।

तीनों खान के साथ काम कर चुकी ममता

अपने समय में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। इस दौरान उनकी फिल्में बाज़ी, नसीब, करण अर्जुन और आशिक आवारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। आज भी ममता कुलकर्णी की ये फिल्में फैंस के दिलों में अपनी याद बनाए हुए हैं। ममता कुलकर्णी भले ही फिल्मी लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं।

ड्रग्स माफिया से जुड़ा नाम

अपनी फिल्मों के अलावा ममता कुलकर्णी पर्सनल लाइफ के चलते विवादों में रहीं। ममता कुलकर्णी ने फिल्मी लाइमलाइट से दूर होने के बाद विक्की गोस्वामी नामक एक व्यक्ति से शादी रचाई। खबरों के मुताबिक विक्की एक कुख्यात इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया से जुड़ा हुआ था। बहरहाल, कुछ साल पहले ही ममता और विक्की का नाम एक बड़े ड्रग्स रैकेट में सामने भी आया था। इस मामले में अब भी देश और विदेश की जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं।

साध्वी रूप में आईं सबके सामने

जानकारी के अनुसार विक्की और ममता भारत से दूर दुबई में रहा करते थे। इस बीच साल 2014 में ममता कुलकर्णी सबके सामने आईं। उस वक्त उन्हें देखकर सब हैरान रह गए थे। दरअसल, ममता ने अपनी किताब ‘ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी लॉन्च’ की थी। उस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं और साध्वी बन गई हैं। ममता कुलकर्णी के साध्वी रूप को देखकर सबके होश उड़ गए थे। फिलहाल ममता कुलकर्णी फिल्मी लाइमलाइट से पुरी तरह से दूर हो गईं हैं।