“छोटा बाबू आ गया”, नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए मनोज तिवारी, इस खास अंदाज में किया स्वागत, देखें Video

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी इन दिनों पिता बनने को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के घर कुछ दिनों पहले ही एक नन्हीं परी का जन्म हुआ है। मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में कुछ दिन पहले ही तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अब मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं।

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं। वह पूरे जोर-शोर से भव्य अंदाज में फूलों के साथ स्वागत करते हुए अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं। दोनों मां बेटी का घर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। वहीं अभिनेता के चेहरे पर भी बेटी के घर आगमन की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

बेटी को घर लेकर आए मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी अपनी नन्हीं परी को हाथों में लेकर घर में प्रवेश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पूरा परिवार काफी उत्साहित दिखाई दे रहा है। सभी नए मेहमान के स्वागत के लिए फूल माला लेकर खड़े हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी जैसे-जैसे घर की तरफ कदम बढ़ाते हैं, तो परिजनों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मनोज तिवारी को उनके नए वीडियो पर तीसरी बेटी के लिए लोग ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। मनोज तिवारी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

छोटा बाबू घर आ गया

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज तिवारी जैसे ही अपनी नन्ही परी को लेकर गाड़ी से उतरते हैं, तो उन्होंने अपनी बड़ी बेटी से कहा कि छोटा बाबू घर आ गया। मनोज तिवारी तीसरी बेटी को घर के अंदर लेकर गए और सीधे मंदिर में पहुंचे। मनोज तिवारी ने घर में बने मंदिर में अपनी नन्ही परी के साथ दर्शन किए। भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने बेटी को प्यार से बेड पर लेटाया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची के लिए पहले से ही घर और कमरे को पूरी तरह से सजाया गया है। घर के दरवाजे पर आरती उतारकर बच्ची का स्वागत किया गया। उनका पूरा परिवार नन्ही परी के आने का जश्न मना रहा है।

मनोज तिवारी के घर आई रौनक


— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 17, 2022

मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के स्वागत का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “बिटिया घर आई… रौनक ही रौनक… जय मां विंध्यवासिनी।” मनोज तिवारी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोग उनकी बेटी को ढेर सारा प्यार और उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कई लोग बच्ची की अच्छी सेहत की कामना भी करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।