शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका से मिलने के लिए बनाई सुरंग, पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो हुआ खुलासा

प्यार इंसान को अपने जीवन में कभी ना कभी जरूर होता है। जब इंसान को प्यार होता है तो उसके लिए सारी दुनिया रंगीन लगने लगती है। ऐसा कहा जाता है कि प्यार में इंसान हर बंधन को तोड़ देता है। आप लोगों ने प्यार और आपसी संबंधों के बारे में कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसको जानने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल, एक शख्स ने अपनी पड़ोसी महिला से रिश्ता रखने के लिए एक गुप्त सुरंग बना दी।

शायद ही आपको आप यह मामला थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा लेकिन शख्स पड़ोसन के प्यार में पूरी तरह से पागल हो गया था जिसके चलते अपनी पड़ोसन प्रेमिका से मिलने के लिए उसने गुप्त सुरंग बनाई। जिसके जरिए जब महिला का पति काम के लिए घर से जाता था तब उसके बाद मिलने के लिए यह शख्स जाया करता था लेकिन इस राज से उस समय पर्दा उठा, जब अचानक से ही महिला का पति काम से जल्दी आया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

हम आपको जिस घटना के बारे में जानकारी दे रहे हैं यह घटना मेक्सिको की है। जहां पर एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सुरंग का निर्माण किया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अल्बर्टो नाम का शख्स एक लंबी गुप्त सुरंग खोदने में कामयाब रहा था। यह सुरंग उसके पड़ोस में रहने वाली महिला पामेला के घर तक पहुंचता था। इस शख्स ने जो सुरंग खोदी थी इसके जरिए वह अपनी पड़ोसन प्रेमिका से मिलने के लिए जाया करता था। जब महिला का पति नौकरी पर चला जाता था तब मौका पाते ही यह शख्स महिला के घर सुरंग के जरिए पहुंचता था।

रिपोर्ट्स के अनुसार अल्बर्टो कंस्ट्रक्शन वर्कर है और उसने खुद ही सुरंग का निर्माण किया था। अल्बर्टो और पामेला के अफेयर का खुलासा तब हुआ जब एक दिन महिला का पति जॉर्ज अपने काम से जल्दी घर वापस आया था। जब उसने घर पर आकर अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो वह काफी हैरान हो गया। महिला के पति को देखते ही अल्बर्टो काउच के पीछे छिप गया और उसके बाद वह गायब हो गया।

महिला के पति जॉर्ज ने अल्बर्टो को खोजना शुरू किया। उसने इधर-उधर देखा लेकिन अल्बर्टो कहीं भी दिखाई नहीं दिया। जॉर्ज ने सोफे के पीछे गौर से देखा तो उसको एक गड्ढा दिखाई दिया, जहां पर सुरंग बनी हुई थी। यह सुरंग पड़ोसी के घर तक पहुंचती थी। सोशल मीडिया पर सुरंगी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है और सभी लोग इन तस्वीरों पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जब महिला के पति जॉर्ज ने रंगे हाथों उनको पकड़ लिया तब अल्बर्टो ने महिला के पति से कहा कि वह प्रेम संबंध की बात उसकी पत्नी को ना बताएं परंतु महिला के पति ने उसकी एक भी ना सुनी। दोनों में खूब बहसबाजी हुई। दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आखिर में पुलिस को बुलाना पड़ गया।