महेंद्र सिंह धोनी दूसरी बार बनने वाले हैं पापा? साक्षी ने अर्पिता-आयुष की ईद पार्टी में दुपट्टे से छुपाया पेट! देखें Video

वैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर त्यौहार का जश्न देखने लायक होता है। चाहे ईद की बात कर लीजिए या फिर दिवाली की। हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के “दबंग खान” यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके जीजा व एक्टर आयुष शर्मा ने ईद की भव्य पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे। इसमें आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी शामिल थीं, जो पार्टी में अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ पहुंची थीं।

वैसे तो अर्पिता खान और आयुष शर्मा के द्वारा उनके घर होस्ट की गई ईद पार्टी में कई बड़े सितारे पहुंचे थे लेकिन सबकी निगाहें महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) पर ठहर गई, जो ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन इसके बाद से ही लगातार तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा ऐसा दावा किया जा रहा है कि साक्षी धोनी प्रेग्नेंट हैं और महेंद्र सिंह धोनी दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। हालांकि, फिलहाल इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि इन बातों में कितनी सच्चाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गरमा गया है।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं साक्षी धोनी?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद नेटीजंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में साक्षी धोनी अपने दुपट्टे से अपना पेट छुपाते हुए नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कहीं साक्षी प्रेग्नेंट तो नहीं हैं?

साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ रविवार को ईद पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में साक्षी धोनी चिंग दुपट्टे के साथ एक न्यूनतम क्रीम कलर वाली जैकेट-शैली अनारकली पहने हुए नजर आई थीं। वहीं जीवा धोनी स्पोर्ट्स शूज के साथ कम्फर्टेबल कुर्ता में दिखीं। आखिर सोशल मीडिया पर फैंस के दावों में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला समय ही बता सकता है।

इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं, जो जीवा के बड़े होने पर आश्चर्य जता रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स इस बात से हैरान थे कि माही की बेटी कितनी बड़ी हो गई है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें क्यूट बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ने स्टार किड पर अपना प्यार बरसाया।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। शादी के करीब 5 साल के बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। कपल ने 6 फरवरी 2015 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी जीवा सिंह धोनी का स्वागत किया था। बेटी जीवा सिंह धोनी के जन्म के बाद से ही कपल अपनी लाडली के साथ पैरंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं।