परिवार संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, पापा आकाश के कंधे पर बैठे नजर आए नन्हे पृथ्वी

जब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की बात होती है, तो उसमें मुकेश अंबानी का नाम सबसे पहले आता है। मुकेश अंबानी दुनियाभर के एक प्रसिद्ध व्यवसायी हैं और उनकी कार्यशैली और जीवनशैली लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी भले ही कितने व्यस्त क्यों ना हों परंतु इसके बावजूद भी वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। पूरा अंबानी परिवार ही ईश्वर में अटूट आस्था रखता है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। अक्सर ही मुकेश अंबानी को अपने परिवार के साथ देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देखा जाता है।

मुकेश अंबानी के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं है। लेकिन इतना अमीर होने के बाद भी उनका स्वभाव एकदम जमीन से जुड़ा हुआ है। मुकेश अंबानी आए दिन किसी न किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ जाते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश और प्रेग्नेंट बहुत श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। परिवार के साथ मुकेश अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं।

बेटे, बहू और पोते संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी

 

बता दें कि हाल ही में मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी की कुशलता के लिए अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे, जहां पर उन्होंने बप्पा की पूजा अर्चना की और अब अंबानी परिवार की सिद्धिविनायक मंदिर से कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)


दरअसल, 10 मई 2023 को मुकेश अंबानी को उनके बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। चारों एक साथ मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आए। वहीं इस दौरान अकाश अंबानी ने अपने बेटे पृथ्वी को कंधे पर उठाया हुआ था। अकाश अंबानी इस दौरान सफेद रंग के ड्रेस में नजर आए। वहीं श्लोक प्रिंटेड को-ऑर्डिन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। बता दें दर्शन के लिए मुकेश व आकाश व्हाइट ड्रेस में ट्विन कर रहे थे।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी अपने बेटे अकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के काफी करीब हैं। आए दिन वह अपने बेटे-बहु के साथ स्पॉट होते रहते हैं। श्लोका मेहता इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही अंबानी परिवार में एक बार दोबारा से बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।

कुछ दिन पहले म्यूजिक इवेंट में शामिल हुई थीं श्लोका मेहता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Mukesh Ambani (@akashambani_fc)


इससे पहले, 5 मई 2023 को अंबानी परिवार के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी को अपनी बाहों में लिए हुए अकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ नजर आए थे। दरअसल यह वीडियो 4 मई 2023 को ‘नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र’ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रम ‘द साउंड ऑफ़ म्यूज़िक’ इवेंट से सामने आया था। इस दौरान अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ऑल ग्रीन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं।

पृथ्वी अंबानी के दूसरे बर्थडे सेलिब्रेशन का स्पेशल केक

आपको बता दें कि 10 दिसंबर 2022 को आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी 2 साल के हो गए थे। इस मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई के Jio सेंटर में उनके लिए एक भव्य विंटर वंडरलैंड थीम वाले बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। कुछ समय पहले, पृथ्वी के दूसरे बर्थडे पार्टी के केक की झलक हमें मिली, जिसका डिजाइन फेमस मोशिनो ब्रांड पर बेस्ड था।