बारिश के बाद बिल से निकला नाग-नागिन का जोड़ा, करीब डेढ़ घंटे तक चला रोमांस, वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर सांपों जुड़े हुए बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं, इनमें से कुछ वीडियो या तो हमें हैरान कर देते हैं या फिर उन्हें देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वैसे देखा जाए तो सांपों की बहुत सी प्रजातियां हैं परंतु सबसे ज्यादा खतरनाक सांप किंग कोबरा को माना जाता है। अगर यह एक बार किसी को काट ले, तो उसका बच पाना नामुमकिन होता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो शायद ही आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश होते ही नाग-नागिन का एक जोड़ा अपने बिल से बाहर निकला और रोमांस करने लग गया। रोमांस करते हुए नाग-नागिन के इस जोड़े को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने नाग-नागिन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बारिश के बाद नाग-नागिन का जोड़ा डेढ़ घंटे तक करते रहे डांस

दरअसल, यह मामला मड़ावरा इलाके के रनगांव का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा ऐसा बताया गया कि बारिश के बाद खेत से नाग-नागिन का जोड़ा बाहर निकल गया और दोनों खूब डांस करने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक नाग-नागिन का यह जोड़ा डांस करता रहा। दोनों कभी जमीन पर एक साथ रेंगते, तो कभी खड़े होकर एक दूसरे से लिपटे हुए दिखे। रोमांस करते हुए इस नाग-नागिन के जोड़े को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

गांव वालों का ऐसा बताना है कि अक्सर बारिश के बाद इलाके में अलग-अलग प्रजाति के सांप नजर आते हैं। इस दौरान नाग-नागिन का जोड़ा भी दिख जाता है परंतु कभी कभार ही नाग-नागिन का ऐसा डांस देखने को मिलता है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब नाग-नागिन का जोड़ा डेढ़ घंटे तक रोमांस करता रहा, जिसके बाद वह अपने बिल में वापस चला गया। वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी बताना है कि सावन के महीने से पहले अक्सर नाग-नागिन नृत्य करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस घटना को शुभ-अशुभ से भी जोड़कर देख रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो


वीडियो में देखा जा सकता है कि नाग-नागिन का यह जोड़ा रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि रविवार को ललितपुर में जैसे ही बारिश हुई वैसे ही नाग-नागिन का जोड़ा बिल से बाहर निकल गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक नाग-नागिन एक दूसरे में खोए नजर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि कुछ स्थानीय लोग नाग-नागिन के जोड़ों का नृत्य करना शुभ मानते हैं। उनका कहना है कि जब जब नाग-नागिन डांस करते हैं तब तब कुछ अच्छा होता है और यह अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। शायद ही इस तरह का अद्भुत नजारा आप लोगों में से किसी ने देखा होगा। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग ऐसे हैं जो हैरान हो रहे हैं। फिलहाल नाग-नागिन का यह रोमांस सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।