फनी जोक्स : नयी नवेली पत्नी के हांथों से बना खाना पहली बार पति खा रहा था – खाने में मिर्च काफी तेज थी..

जीवन में खुश रहना भी एक कला होती है और वो भी व्यक्ति इस कला को सीख लेता है वो अपने जीवन में जरुर ही सफल हो जाता है और वही एक प्यारी सी  मुस्कान मानसिक तनाव से मुक्ति पाने में आपकी बहुत मदद कर सकती है और  इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं ,तो देर किस बात की है, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

मां- अजी सुनते हो, पड़ोस वाले शर्माजी हैं ना..?
पापा- क्या हुआ उनको..?
मां- अरे, उनके लड़के के गणित में 99 नंबर आए हैं…!
पापा- और 1 नंबर कहां गया..?
मां- वो हमारा बेटा लेकर आया है…!.
पापा- मेरा लट्ठ निकाल तो जरा…!

मुन्ना दौड़ा-दौड़ा आकर बोला,
मम्मी-पड़ोस वाले अंकल की बाईपास हो गई…!
अरे, सबेरे देखा तब तो ठीक थे…
तुरंत फोन लगाया तो पता चला…
कि उनकी काम वाली बाई… 12वीं पास हो गई है..!

लड़की सेल्फी ले रही थी…!
लड़की – साफ नहीं आ रही है और वह दुपट्टे से कैमरा साफ करने लगी…!
लड़की – यार ये फोटो साफ क्यों नहीं आ रही मेरी…?
लड़का – एक बार शक्ल भी दुपट्टे से पोंछकर देख लो…!

पति – सब्जी में नमक नहीं है आज
पत्नी – वो क्या है ना, आज सब्जी थोड़ी जल गई थी…
पति – तो सब्जी में नमक क्यों नहीं डाला…
पत्नी – मां ने कहा था कि जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए…!!!

संता ने अपना एक्स-रे करवाया…
डॉक्टर – आपके एक्स-रे में आपकी
हड्डी टूटी हुई है!
संता – चलो भगवान का शुक्र है कि
एक्स-रे में ही टूटी है,
अगर सच में टूटी होती तो काफी खर्चा होता…!

पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक है….
परंतु चालान बनता है ₹2000 रूपए का….!
आदमी- पर चालान किस चीज का….?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर….
पॉलिथीन में रखे हुए हैं….!
और पॉलिथीन बैन है….!!

पापा- नालायक तूने मम्मी से….
ऊंची आवाज में बात की….!
बेटा- मुझे पता है पापा….
आपको जलन हो रही है…!
पापा- मुझे किस बात की जलन…?
बेटा- क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते….!!

भक्त- भगवन मैं पापी हूँ…! मुझे दर्द दो…!
मुझे बबार्द कर दो….! परेशानी दो…!
मेरे पीछे भूत लगा दो….
भगवान- अबे एक लाइन में बोल ना….
बीवी चाहिए….!!

लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो…?
मगर पास से गुजरती हुई सुंदर
कन्या को देखने के लिए वक्त
निकाल ही लेता है…
ये इंसानियत नहीं तो और क्या है…?

पप्पू – कॉफी कितने की है…?
कॉफी शॉप वाला – सर 200 रुपये की…!
पप्पू – और चीनी…?
कॉफी शॉप वाला – सर शूगर फ्री है…
पप्पू – ठीक है तो फिर पांच किलो चीनी दे दो…!

4.एक सर्वे में पुरुषों से पूछा गया…
क्या 40 के बाद गर्लफ्रेंड रखनी चाहिए…?
97 प्रतिशत पुरुषों का कहना था – नहीं,
40 गर्लफ्रेंड काफी होती हैं..!

कुछ कॉलेज की लड़कियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ स्ट्राइक रख दी….!
लड़के भी उनका साथ देने लगे…..!
लड़कियां बोलीं- हमारी मांगे….
पीछे से लड़के बोले- सिंदूर से भरो…..!
फिर लड़की बोलीं- जो हमसे टकराएगा….
लड़के बोले- पतिदेव कहलाएगा….!!

बॉलीवुड स्टाइल में बीमारियाँ… जिया जले जान जले, रात भर धुंआ चले = बुखार
तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही = हार्ट अटैक
बीडी जलाइले जिगर से पिया, जिगर में बड़ी आग हैं = एसिडिटी
तुझमे रब दिखता हैं, यारा मैं क्या करूँ = मोतियाबिंद, मन डोले मेरा तन डोले = मिर्गी
जुदा हो के भी टू मुझ में कहीं बाकी हैं = लूज मोशन