शकुन शास्त्र के अनुसार ऐसी घटनाएं मानी गई हैं अपशकुन, जानिए इन अशुभ घटनाओं का असर

हर इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी परेशानियां उत्पन्न ना हो परंतु ऐसा संभव नहीं हो सकता। मनुष्य के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है। समय के अनुसार मनुष्य को हर परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जिनका हमारी जिंदगी पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। आप लोगों ने बड़े बुजुर्गों से अक्सर सुना होगा कि कुछ चीजें ऐसी होते हैं जिनको अगर किया जाए तो इससे भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं कुछ चीजें भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अपशकुन माना जाता है।

प्राचीन काल से ही शकुन और अपशकुन के बारे में सुनते आ रहे हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार शुभ और अशुभ चीजों के बारे में विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया है। जैसे अगर किसी शुभ कार्य के लिए व्यक्ति जाता है तो पहले दही खाकर घर से निकलता है। ऐसा करने से जिस कार्य के लिए व्यक्ति जा रहा है उसमें सफलता मिलती है। वहीं दूसरी तरफ कई अपशगुन भी होते हैं जिनके बारे में ऐसा माना जाता है कि अपशगुन होने पर कामकाज में बाधा उत्पन्न होने लगती है और काम में सफलता नहीं मिल पाती है। इसी प्रकार से प्राचीन काल से ही बहुत सी मान्यताएं प्रचलित हैं और मौजूदा समय में भी बहुत से लोग हैं जो इन मान्यताओं पर भरोसा करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे ही अपशगुनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दूध का अपशगुन

अगर दूध उबलते समय जमीन पर गिर जाता है तो इसे शुभ नहीं माना गया है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि कोई बड़ी दुर्घटना या हानि हो सकती है।

शीशे का अपशकुन

शकुन शास्त्र के अनुसार शीशा या कांच की कोई भी चीज टूटती है तो यह अपशगुन माना गया है। आप कभी भी टूटे हुए आईने में देखकर सिंगार ना करें। इसके अलावा 1 साल से छोटे बच्चों को आईना नहीं दिखाना चाहिए, यह शुभ नहीं होता है। आप अपने घर में कभी भी टूटा हुआ कांच ना रखें।

छींक का अपशकुन

अगर कोई व्यक्ति घर से निकलता है और उस समय के दौरान छींक आ जाए तो यह बहुत अपशकुन माना गया है। अगर ऐसा होता है तो आप तुरंत वापस घर के अंदर चले जाएं और पानी पीकर दोबारा निकलें।

पानी का अपशकुन

शकुन शास्त्र के अनुसार अगर किसी घर के अंदर नल से लगातार पानी टपकता रहता है तो इसकी वजह से धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त अगर सुबह-सुबह बाथरूम में खाली बाल्टी देखा जाए तो यह अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। इसकी वजह से आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बाथरूम में हमेशा बाल्टी को भरकर रखें।

झाड़ू का अपशकुन

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं झाड़ू को माता लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी जी वास करती हैं। झाड़ू पर भूलकर भी पैर नहीं रखना चाहिए और शाम के समय घर के अंदर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खुले स्थान पर ना रखें। आप झाड़ू हमेशा किसी कोने में छुपा कर रखें।

लोहे की चीजें

ऐसा माना जाता है कि जिस घर के अंदर छोटे बच्चे होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ही जल्द हो जाता है। अगर बिस्तर के सिरहाने के पास लोहे से बनी हुई चीजें रखी जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा आसपास नहीं भटकती हैं परंतु जंग लगी लोहे की चीजें घर में होना अपशकुन से जोड़ा गया है।