30 साल बाद नीतू कपूर ने ऋषि कपूर -रणबीर कपूर के स्पेशल मोमेंट को किया रीक्रिएट, शेयर की ये थ्रो बैक फोटो

गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक है जो कि बढ़ती उम्र में भी फिल्मों में और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और आए दिन सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट शेयर करके अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती है| वही नीतू कपूर अपने दिवंगत पति और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को याद करने का कोई भी मौका छोड़ती नहीं है और इसी बीच नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से दो तस्वीरें साझा कर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद किया है और इसके साथ ही नीतू कपूर ने शेयर की गयी तस्वीरों की खासियत भी बताई है |

दरअसल नीतू कपूर इन दिनों जयपुर में है जहां पर उन्होंने पदमपुरा जैन मंदिर में दर्शन पूजन किया और इस दौरान नीतू कपूर के साथ पिंक सिटी के फेमस फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल और उनके बेटे भी नजर आए| वही पदमपुरा के जैन मंदिर में नीतू कपूर ने राज बंसल और उनके बेटे के साथ पूजा अर्चना की और वही अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से नीतू कपूर ने तीन तस्वीरें साझा की है जिसमें से एक तस्वीर काफी पुरानी है और इसमें नीतू कपूर के दिवंगत पति ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं|

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की जो थ्रोबैक तस्वीर साझा की है उसमें ऋषि कपूर पदमपुरा जैन मंदिर में ही अपने दोस्त राज बंसल और उनके बेटे के साथ नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए तीनों पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं| वही नीतू कपूर ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है उसमें नीतू कपूर उसी मंदिर में राज और उनके बेटे के साथ नजर आए और उन्होंने उस पल को एक बार फिर से रीक्रिएट किया और अपने दिवंगत पति को याद करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि,” 30 साल बाद राज बंसल और उनके बेटे के साथ उसी मंदिर में गई..”|

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर की लेटेस्ट पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस पोस्ट पर अदाकारा के फैन लगातार कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं | वही नीतू कपूर ने जिस अंदाज में ऋषि कपूर को याद किया है वह लोगों को बेहद पसंद आ रहा है|गौरतलब है कि 30 अप्रैल 2020 को अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे हालांकि उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई है|

ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को नीतू कपूर के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर दो बच्चों के माता-पिता बने जिनमें से इनकी बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर है और बेटे का नाम रणबीर कपूर है| वही इसके पहले नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के 70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया था और उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी|

नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही में नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था वह इसके अलावा भी नीतू कपूर अपनी कई अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही है और वह बहुत जल्द ही फिल्म ‘लेटर्स टू मिस्टर खन्ना’ में नजर आने वाली है|