शादी के बाद रोमांटिक होते नजर आए नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, बेडरूम तस्वीरें हुईं वायरल, देखें

शादियों के सीजन में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक धूमधाम देखने को मिल रही है। मनोरंजन जगत के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो विवाह के बंधन में बंध चुके हैं और कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो विवाह के बंधन में बंधने को तैयार हैं। हाल ही में टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” फेम फिल्म अभिनेता नील भट्ट विवाह के बंधन में बंधे थे। नील भट्ट ने अपनी-अपनी ही धारावाहिक की को-स्टार ऐश्वर्या शर्मा से शादी की। इन दोनों कि बिग फैट वेडिंग काफी चर्चा में छाई रही। इसी बीच सोशल मीडिया पर शादी के कुछ दिन के बाद ही इन दोनों की कुछ बेडरूम तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि 30 नवंबर को नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने सात फेरे लिए थे। इसके साथ ही इन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। नील भट्ट और ऐश्वर्या ने अपनी शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। इन दोनों का रिसेप्शन भी खूब चर्चाओं में रहा है। इन दोनों की शादी के रिसेप्शन पर अभिनेत्री रेखा पहुंची थीं, जिन्हें देखकर सबकी निगाहे उन्ही पर टिक गई थी।

शादी के बाद अब नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, हाल ही में नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के साथ की अपनी कुछ बेडरूम तस्वीरें साझा की हैं। यह दोनों इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

ऐश्वर्या शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इन तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने बेडरूम में बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं। आप सभी लोग तस्वीरों में देख सकते हैं कि ऐश्वर्या शर्मा अपने पति नील भट्ट की बाहों में सिमटी हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने यह लिखा है कि “जरा जरा।”

सोशल मीडिया पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की तस्वीरें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इन तस्वीरों को देखने के बाद इन दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं और जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से यूजर ऐसे हैं जिन्होंने इन तस्वीरों पर लिखा है कि नजर ना लगे। तो कुछ यूज़र ने उन्हें बेस्ट कपल बताया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐश्वर्या शर्मा ने अपने रिसेप्शन पार्टी के कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की थीं, जिसमें वह रेखा के साथ नजर आ रही थीं। पहली तस्वीर में रेखा के साथ नील और ऐश्वर्या नजर आ रहे थे। वहीं आगे की तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या के करीबी लोग रेखा के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए थे।

गौरतलब है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात “गुम है किसी के प्यार में” के सेट पर ही हुई थी और इधर से ही इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी साल जनवरी के महीने में दोनों ने सगाई की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। जिनको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया था।