नीता अंबानी ने ‘श्रीनाथजी’ की पेंटिंग देखते ही उतारी सैंडल, Video देख लोग बोले- इसे कहते हैं संस्कार

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी भारत की सबसे अमीर महिला में शुमार हैं। दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी रोजाना ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। नीता अंबानी आज आलीशान जिंदगी जीती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में पीएम के लिए आयोजित डिनर में नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी के साथ नजर आईं। नीता अंबानी-मुकेश अंबानी पीएम के लिए आयोजित डिनर के लिए व्हाइट हाउस में स्पेशल इनवाइटेड गेस्ट में से एक थे। नीता अंबानी ने इस अवसर के लिए एक सफेद रेशमी साड़ी चुनी। उन्होंने सटल मेकअप किया था और अपने बालों को लो बन में बांधा था।

इस कार्यक्रम की मेजबानी जो बिडेन ने की थी। एप्पल के टिम कुक भी डिनर के समय मौजूद थे। इंद्रा नूई, आनंद महिंद्रा, निखिल कामथ, राल्फ लॉरेन वहां अन्य प्रमुख अतिथि थे। वहीं ट्विटर पर जो बिडेन और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब नीता अंबानी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में नीता अंबानी को एक कलाकार के सामने खड़े हुए देखा जा सकता है, जिसकी पेंटिंग को छूने से पहले नीता अंबानी अपनी सैंडल उतार देती हैं।

नीता अंबानी ने जीता हर हिंदू का दिल

सबसे पहले आपको यह बता दें कि यह वीडियो व्हाइट हाउस का नहीं है बल्कि NMACC का एक प्रमोशनल वीडियो है। NMACC का ओपनिंग इवेंट अप्रैल में आयोजित किया गया था। नीता अंबानी भारतीय कला की बहुत बड़ी फैन हैं और वह लंबे समय से भारतीय कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कुछ दिनों पहले ही देश के पहले मल्टीआर्ट सेंटर ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ को लॉन्च किया। ग्रैंड लॉन्च इवेंट में फेमस हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया था।

NMACC को भारतीय कला और संस्कृति की सुंदरता को उजागर करने के लिए ही बनाया गया है। हाल ही में नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हम एक कलाकार को नीता अंबानी को भगवान श्रीनाथजी की एक बड़ी तस्वीर दिखाते देख सकते हैं। अंबानी के फैन पेज के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्वीर को देखते ही नीता अंबानी अपनी सैंडल उतारती हैं, क्योंकि इसमें श्रीनाथजी की तस्वीर बनी हुई है। यह तो हम जानते हैं, अंबानी परिवार भगवान कृष्ण के अनुयायी है।

यहां देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी पेंटिंग को छूने से पहले अपनी सैंडल उतार देती हैं। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की भक्ति और कलाकार के प्रति विनम्रता देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों का ऐसा कहना है कि नीता अंबानी की सफलता का यही राज है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि असली भक्त की यही पहचान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NMACC की मदद से रिलायंस फाउंडेशन बनारसी हैंडीक्राफ्ट को आगे बढ़ाने के लिए फंड कर रहा है। ये वीडियो भी उसी के प्रमोशन के लिए बनाया गया था।