प्रियंका चोपड़ा ने मालती संग शेयर की बेहट क्यूट तस्वीर, बेटी की हैट ठीक करते नजर आए निक जोनस

“देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनस के साथ पैरंटहुड जर्नी के हर पल को दिल खोलकर जी रही हैं। कपल अपनी बेटी के साथ अपना क्वालिटी टाइम व्यतीत कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपनी फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जब से बेटी मालती मैरी (Malti Marie) का वेलकम किया है, तब से ही वह लगातार अपनी बेटी मालती की क्यूट झलकियां शेयर कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल जनवरी में अपनी बेटी मालती का चेहरा फैंस को दिखाया था। प्रियंका चोपड़ा फैंस के साथ अपनी नन्हीं बेटी मालती की प्यारी-प्यारी तस्वीरों और अपडेट साझा करती रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की एक बहुत प्यारी सी तस्वीर को साझा किया है। इस लेटेस्ट तस्वीर में निक जोनस बेटी मालती को तैयार करते नजर आ रहे हैं।

मालती की हैट ठीक करते दिखे डैडी निक जोनस

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका व्हाइट कलर के सलवार-कमीज और दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स और जूड़े में बंधे बालों से पूरा किया था। वहीं, निक सफेद रंग की कैजुअल टी-शर्ट पहने नजर आए। उनकी बेटी मैचिंग व्हाइट-टोन ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। वहीं निक जोनस अपनी बेटी की टोपी ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीर भी की थी शेयर

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर को साझा किया था, जिसमें उनके परिवार को अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती को गोद में ले रखा था।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी प्यारी सी फैमिली की झलक भी इंस्टाग्राम पर दिखाती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही परिवार के साथ हॉलीडे मनाते नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी के साथ अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी की प्यारी प्यारी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज “सिटाडेल” में नजर आई थीं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म “जी ले जरा” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के पास आने वाली हॉलीवुड फिल्म “Heads of State” भी पाइपलाइन में है।