कभी बस में सफर करने वाली नीता अंबानी आज जीती हैं लग्जरियस लाइफ, 3 लाख की चाय से होती है दिन की शुरुआत

जब भी भारत के सबसे रईस लोगों की बात होती है, तो सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का आता है। मुकेश अंबानी के पास धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं है। वह अपना जीवन बेहद आलीशान और भव्य तरीके से व्यतीत कर रहे हैं। वहीं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी भारत की सबसे अमीर महिला में शुमार हैं। नीता अंबानी रोजाना ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। नीता अंबानी आज आलीशान जिंदगी जीती हैं।

अक्सर हम सभी लोगों ने देखा होगा कि मुकेश अंबानी किसी भी पार्टी या इवेंट में शामिल होते हैं, तो वह बेहद साधारण रहना पसंद करते हैं। लेकिन नीता अंबानी की बात करें, तो वह पूरी महफिल ही लूट लेती हैं। 1 नवंबर 1963 को मुंबई की एक मिडिल क्लास गुजराती फैमिली में जन्मीं नीता अंबानी आज लग्जरियस लाइफ जीती हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट और महंगी गाड़ियां हैं। आज हम आपको नीता अंबानी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

टीचर की नौकरी करती थीं नीता अंबानी

आपको बता दें कि नीता अंबानी के पिता का नाम रविंद्र भाई दलाल और मां का नाम पूर्णिमा दलाल था। नीता अंबानी ने नरसी मोंजी कॉलेज से कॉमर्स में बैचलर की डिग्री प्राप्त की हुई है। छोटी सी उम्र में ही नीता अंबानी पेशेवर भरतनाट्यम कलाकार बन गई थीं। जब नीता एक स्कूल में टीचर की नौकरी किया करती थीं, तो इसी दौरान मुकेश अंबानी से वह मिली थीं, जिसके बाद नीता और मुकेश अंबानी एक दूसरे से मुलाकात करने लगे और यह मुलाकात का सिलसिला प्यार में कब बदल गया, दोनों को ही मालूम नहीं चला और आखिरकार दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने सब की रजामंदी से साल 1985 में शादी रचाई। शादी के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनका नाम आकाश, अनंत और ईशा अंबानी हैं। आज के समय में नीता अंबानी अपने पति का कारोबार बखूबी तरीके से संभाल रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी कई सारे एनजीओ के साथ मिलकर भी काम करती हैं। आपको बता दें नीता अंबानी “धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल” की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। नीता अंबानी को श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती विश्वविद्यालय, कांचीपुरम से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की कोऑनर भी हैं।

नीता अंबानी को महंगी चीजें हैं पसंद

नीता अंबानी के शौक भी काफी महंगे हैं। उनका लाइफस्टाइल हमेशा लोगों के लिए खबरों का विषय बना रहता है। महंगे कपड़े, ज्वेलरी, ब्रांडेड हैंडबैग्स और फुटवेयर नीता अंबानी को बहुत पसंद है। जूते, लिपस्टिक और मेकअप जैसी चीजों की भी लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है। आपको बता दें कि नीता अंबानी के कपड़े और हैंडबैग्स ही नहीं बल्कि उनकी लिपस्टिक भी स्पेशल आर्डर पर बनाई जाती है, जिनकी कीमत 40 लाख से शुरू होती है। इसके अलावा नीता अंबानी के पास हर आउटफिट के लिए मैचिंग सैंडल भी है, जिसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है।

“सेन लॉरॉन” नीता अंबानी का पसंदीदा ब्रांड है। “ईशा अंबानी पीरामल” का फैन पेज नीता अंबानी के हिल्स के कलेक्शन के बारे में जानकारी देता है। ब्रांडेड घड़ियां और बैग्स नीता अंबानी को बहुत पसंद है। उनके कलेक्शन में बुलगारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची की घड़ियां और शनेल और जिमी चू केरी केल्विन जैसे ब्रांड्स के हैंडबैग्स शामिल हैं।

3 लाख की चाय से होती है नीता अंबानी के दिन की शुरुआत

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि नीता अंबानी के दिन की शुरुआत किसी साधारण चाय से नहीं बल्कि सेहत से भरपूर चाय से होती है। नीता अंबानी में एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं, जो जापान का सबसे पुराना क्रॉकरी ब्रांड है। यह क्रॉकरी सोने से जड़ी होती है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जाती है।

नीता अंबानी के पास खुद का है प्राइवेट जेट और महंगी गाड़ियां

कभी नीता अंबानी बस में सफर करती थीं लेकिन आज वह कई महंगे और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं। मौजूदा समय में नीता अंबानी 230 करोड़ रुपए के प्राइवेट जेट में सफर करती हैं। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को उनके 44वें जन्मदिन पर कस्टम फिटिंग एअरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट गिफ्ट की थी।

परिवार के साथ एंटीलिया में रहती हैं नीता अंबानी

आपको बता दें कि नीता अंबानी, पति और बच्चों के साथ मुंबई के सबसे महंगे इलाके साउथ मुंबई में रहती हैं। उनके बंगले का नाम एंटीलिया है। इस घर का नाम एक प्राचीन द्वीप एंटीलिया के नाम पर रखा गया है। 27 मंजिला उनके इस घर में दुनिया की सबसे आधुनिक और लग्जरी सुविधाएं हैं।