कबीर बेदी से नीना गुप्ता तक, इन नामी बॉलीवुड सितारों नें साबित किया अपना सच्चा प्यार, रचाई काफी अधिक उम्र में शादी

अक्सर ही ऐसा कहा जता है के प्यार की कोई उम्र नही होती| या फिर प्यार किया नही जात बस हो जाता है| लेकिन जब बात असल जिंदगी की आती है तो कहीं न कहीं समाज बीच में आ ही जाता है| पर अगर सच में प्यार सच्चा है तो उसे ऐसे किसी भी मायनों से पीछे हटने की जरूरत नही है और न ही वो छिपता भी है| ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के कुछ जाने माने सितारों के साथ जिन्हें दादा दादी बनने की उम्र में अपना जीवनसाथी मिला| हालाँकि बिना समाज की सोचे इन्होने जीवन का यह अहम् फैसला लिया और आज ये काफी खुशहाल जीवन बिता रहे हैं|

नीना गुप्ता

अपनी बेटी मसाबा को सिंगल माँ रहकर भी जिस तरह नीना गुप्ता ने पाला और साथ ही उसे एक कॉन्फिडेंट और कामयाब लेडी बनाया, यह एक माँ बेटी के रिश्ते की मिसाल है| लगभग 8-9 सालों तक डेटिंग के बाद अपनी शर्तों पर जीने वाली इस मशहूर एक्ट्रेस नें लगभग 50 की उम्र में शादी का मन बनाया| हालाँकि कहीं न कहीं नीना की बेटी को भी एक बार यह सुनकर झटका जरूर लगा था के उनकी माँ इस उम्र में शादी करने जा रही हैं| पर अपनी माँ की खुशियों में अपनी खुशियाँ देखने वाली बेटी नें इसपर कोई अधिक प्रतिक्रिया नही दिखाई| और आज वो एक खुशाल मिरर\ईद लाइफ जी रही हैं|

सुहासिनी मुले

आज भी ख़ूबसूरती में कईयों को मात देने वाली अभिनेत्री सुहासिनी मुले को एक वक्त एक शख्स से प्यार हुआ था जिनके संग इन्होने लिव इन रिलेशनशिप भी किया था| हालाँकि कुछ वक्त बाद इनका यह रिश्ता टूट गया और रिलेशन शिप से इनका विशवास भी| लेकिन फिर 61 की उम्र में ये इस सब से उभर पायी और सीनियर साइंटिस्ट प्रोफेसर अतुल गुर्तू को अपना जीवनसाथी चुना और आज खुशहाल जीवन जी रही हैं|

कबीर बेदी

साल 2016 में कबीर चौथी बार शादी के बंधन में बंधे थे| और इनकी इस रतनी का नाम परवीन दोसांझ था जो के उनकी बेटी पूजा बेदी से भी उम्र में छोटी थी| खबरों की माने तो पहले लिव इन करने के बाद इन्होने शादी का फैसला लिया|इस सब के बाद जहा एक तरफ कबीर अपनी इस मैरीड लाइफ को काफी अच्छे से गुज़र रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ इनकी बेटी को यह शादी उस वक्त पसंद नही आई थी और इस सब के चलते खुद सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी फीलिंग को ज़ाहिर किया था|

संजय दत्त

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त नें 49 की उम्र में मान्यता दत्त संग शादी की जिसने इनके फैन्स से लेकर बॉलीवुड तक सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया| और सवसे अजीब बात इस रिश्ते में यह भी रही के मान्यता एक साधारण बैकग्राउंड से ताल्लुख रखती थी| हालाँकि संजय दत्त के साथ साथ मान्यता नें भी इस रिश्ते के लिए काफी कुछ किया और आज लगभग 12 सालों बाद भी ये एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं| अभी बीते दिनों कैंसर से लड़ रहे संजय को मान्यता नें काफी अधिक सहारा दिया है जो इनके रिश्ते को बताने के लिए काफी है|