हथेली पर बने ये निशान धनवान होने के हैं संकेत, जीवन में नहीं होती धन-संपदा की कमी

इस संसार में हर मनुष्य अपने जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातें जानने के इच्छुक रहता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो ज्योतिष विद्या की सहायता से अपने भविष्य को जानने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष विद्या में व्यक्ति की राशि देखकर उसका भविष्य पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जिसमें कुछ ऐसे चिन्हों का जिक्र किया गया है जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति अपने हथेली पर बने शुभ चिन्ह जानकर अपने जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का पता लगा सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कुछ ऐसे चिन्ह मौजूद होते हैं जो बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। अगर यह चिन्ह किसी व्यक्ति की हथेली पर बने हुए हैं तो समझ लीजिए उस व्यक्ति को अपने जीवन में हर चीज मिलेगी, जिसकी वह इच्छा रखता है। हथेली पर बने यह चिन्ह बेहद शुभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं हथेली पर बने चिन्ह और उनका मतलब।

स्वास्तिक का निशान

स्वास्तिक बहुत ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक के चिन्ह का बहुत महत्व है। इस चिन्ह को बहुत ज्यादा शुभ माना गया है। शुभ कार्य में सबसे पहले यह चिन्ह बनाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर किसी व्यक्ति की हाथों की हथेली पर स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ है तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में धन दौलत की प्राप्ति होती है। समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलता है। इन लोगों के ऊपर भगवान की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है।

त्रिशूल जैसी आकृति

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल जैसी आकृति बनी हुई है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह बहुत ही शुभ चिन्ह माना जाता है। ऐसे लोगों के ऊपर देवों के देव महादेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और उनको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलता है। यह लोग अगर कोई कार्य करने की सोचते हैं तो उसमें इनको कामयाबी जरूर मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन में हमेशा सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इनका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।

तराजू की आकृति

अगर किसी व्यक्ति की हाथ की रेखाओं में तराजू जैसी आकृति बनी हुई है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहेंगी। इस तरह का चिन्ह बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर यह चिन्ह बना हुआ है तो उसको अपने जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी और ऐसे लोगों के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है, जिससे जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है।

कमल जैसी आकृति

अगर किसी व्यक्ति के हाथों की हथेली पर कमल जैसी आकृति बनी हुई है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी मेहरबान हैं। आपको बता दें कि लक्ष्मी जी को कमल का फूल अति प्रिय है। अगर कमल जैसी आकृति किसी व्यक्ति की हथेली पर बनी हुई है तो उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और भाग्य सदैव साथ देता है।