कुछ ऐसा है सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का लाइफस्टाइल, पति के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के चलते तोड़ दी थी 14 साल की शादी

हिंदी सिनेमा में दबंग खान यानी सलमान खान के अफेयर्स के चर्चे आम हैं। आए दिन सलमान खान का नाम किसी ना किसी अभिनेत्री के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन आज आपको एक ऐसे नाम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ सलमान खान का ना सिर्फ नाम सुर्खियों में रहा बल्कि बताया जाता है कि सलमान के साथ उनकी शादी भी फिक्स हो चुकी थी। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की डीवा गर्ल संगीता बिजलानी की। जिनके नाम से आज हर कोई वाकिफ है। 60 साल की उम्र में भी संगीता की खूबसूरती आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती है। तो चलिए आज आपको संगीता बिजलानी की जिंदगी से जुड़ी खास बातें बताते हैं।

मिस इंडिया रह चुकी हैं संगीता-

आपको बता दें कि संगीता बिजलानी आज भी उतनी खूबसूरत दिखती हैं जितना की वो पहले फिट और बोल्ड दिखती थीं। संगाती साल 1980 में मिस इंडिया का खिताफ अपने नाम किया था। वहीं मिस इंडिया बनने के बाद संगीता ने मॉडलिंग असाइंमेंट्स किए। बता दें कि संगीता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं।

16 साल की उम्र से की मॉडलिंग-

महज 16 साल की उम्र से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने वाली संगीता मुंबई में ही जन्मी हैं। संगीता ने निरमा और पॉन्ड्स सोप सहित कई विज्ञापनों में काम किया। जबकि बॉलीवुड में संगीता बिजलानी ने 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था आपको बता दें कि संगीता बिजलानी कितने समय तक सलमान खान के साथ सुर्खियों में रहीं। दोनों के अफेयर के चर्चे लगातार मीडिया में छपते रहे। लेकिन सलमान के साथ ब्रेकप के बाद संगीता ने इंडियन क्रिकेटके पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन से 1996 में शादी कर ली।

बेटे की मौत के बाद पति से अलग हुईं थी संगीता-

संगीता और अजहर की पहली मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। जहां अजहर ने कहा था, मैं 1985 में संगीता से एक एड शूट पर मिला था। जिसके बाद अजहर का भी दिल संगीता पर आ गया और शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद वह एक्ट्रेस पर फ़िदा हो गए थे। दोनों की शादी के बाद उनका बेटा भी था। लेकिन एक एक्सीडेंट में संगीता और अजहर के बेटे की मौत हो गई और शायद यही वजह इन दोनों के अलग होने का कारण बनी। इसके अलावा पति अजहर का बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दोनों की 14 साल पुरानी शादी टूट गई।

संगीता का स्टाइल है शानदार-

हालांकि अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों के बीच भी एक चीज़ जिसने उनकी तरफ सबकी निगाहें खींचने का काम किया वो है इनका लाजवाब स्टाइल। संगीता का लाइफस्टाइल हो या फिर आउटफिट की कलैक्शन हर तरफ से संगीता परफेक्ट रहती हैं। अगर बात करें संगीता के फैशन सेंस और स्टाइल की तो एक्ट्रेस का लाइफस्टाइल कुछ सालों में और भी लाजवाब हो गया है। मिस इंडिया का खिताब जीतने से लेकर अबतक इनके बदलते स्टाइल को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।