फनी जोक्स : पार्क में एक प्रेमी जोड़ा बैठकर बाते कर रहे थे..प्रेमिका – तुम बहुत ही “COOL” हो ,प्रेमी -तुम बहुत “HOT” हो

हंसना हम सबके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है  और इसीलिए हमे हंसने मुस्कुराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए और जब भी हम खुश रहते है तो इससे हमारे स्वास्थ और हमारी मानसिक सेहत भी एकदम दुरुस्त रहती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है और हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है आइये शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

 

छात्र- सम्मोहन का अर्थ क्या होता है…..?
अध्यापक- किसी आदमी को अपने प्रभाव में वशीभूत करके
उससे मनचाहा काम करा लेने को सम्मोहन कहते हैं…..!
छात्र (हंसते हुए)- नहीं सर, उसे तो शादी कहते हैं…..!!

लड़की- यार कल तो मैं परेशान हो गयी….!
बॉयफ्रेंड- वो कैसे…..?
लड़की- यार बस स्टॉप पर एक घंटे तक बस ही नहीं आयी फिर मैंने BMW खरीदी…!
बॉयफ्रेंड- वाओ तुमने BMW खरीद ली क्या….?
लड़की- और क्या BMW यानि
बिसलेरी मिनिरल वाटर अरे बहुत तेज प्यास जो लगी थी….!!

 

पप्पू- भाभी हर वक्त घूंघट क्यों रखती है….?
चप्पू- क्योंकि उसका नाम प्रतिभा है….!
पप्पू- तो….?
चप्पू- तो मैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सबके सामने नहीं करता….!!

पति (पत्नी से)- प्रिये, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं….!
पत्नी- तो क्या मैं नहीं करती? मैं तो तुम्हारे लिए पूरी दुनिया से लड़ सकती हूं…!
पति- पर तुम तो दिन रात मुझसे ही लड़ती रहती हो….!
पत्नी- जानू, तुम ही तो मेरी दुनिया हो….!!

एक दिन रघु अपनी बीवी के साथ बैठकर बातें कर रहा था…
बीवी (रघु से)- एक बात बताओ, तुमने शादी क्यों की….?
रघु- ऐसे ही मस्ती के लिए….
अच्छा तुम बताओ कि तुमने शादी क्यों की…?
बीवी (गुस्से में)- तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए…!!

फिल्म में शाहरुख़ काजोल को प्यार कर रहा था…..
पत्नी- देखो जी, शाहरुख़ काजोल को कितना प्यार कर रहा है…..!
पति- तो मैं क्या करूँ….?
पत्नी- तुम तो ऐसे प्यार नहीं करते…..?
पति- उसको प्यार करने का 50 लाख मिलता है…..!
तू 10 हजार दे…. उससे अच्छा करूँगा…..!!

कुछ लोग “धन” के नाम पर लड़ते हैं….!
कुछ “धर्म” के नाम पर तो कुछ…..
“जाति” के नाम पर लड़ते हैं….!
सिर्फ पति-पत्नी ही हैं जो….
नि:स्वार्थ भाव से बेवजह लड़ते हैं….!!

अध्यापक- “भाईचारा” शब्द का प्रयोग करते हुए…..
कोई वाक्य बनाओ….?
चिंटू- मैंने दूध वाले से पूछा….
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो….?
तो वह बोला- भाई चारा महंगा हो गया है….!!
दे थप्पड़….. दे थप्पड़…..!!

“रेलवे स्टेशन” मे लिखा था….
अंजान आदमी से कोई चीज ना लें…..!
बस फिर क्या था….?
हमने टिकट ही नही लिया….
अभी पिता जी थाने से छुड़वाकर लाए हैं….!!

लड़की बहुत ज्यादा मेकअप करके डॉक्टर के पास गयी…..
डॉक्टर- क्या तकलीफ है आपको…..?
लड़की- मैं तो कितनी खूबसूरत दिखती हूँ….
लेकिन मुझे पूछना है कि ये बदसूरत लड़कियां कैसे पैदा होती हैं…..?
डॉक्टर- इस बात का जवाब तो आपकी मां से अच्छा कोई नहीं दे पायेगा…..!!

एक पार्टी में सब उल्टी कर रहे थे…..!
ये देखकर एक भाई ने पूछा-
“क्या हुआ इन सब को?”
मैं- क्या पता यार सबसे पहले मुझे उल्टी हुई….
इन सब को बुरा लगा…..!
मैंने वापस पी ली, तब से ये हाल है….!!