पायलट बिटिया ने पहले छुए पापा के पैर फिर उड़ाई फ्लाइट, Video देख इमोशनल हुए लोग, बोले- प्राउड मोमेंट

सोशल मीडिया पर रोजाना ही कई प्रकार के वीडियोस वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर लोग बड़ा ही इमोशनल हो जाते हैं। कई बार इमोशन में लोग अच्छा मैसेज भी दे जाते हैं। आप सभी लोगों ने कई तरह के वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर फ्लाइट से संबंधित कई वीडियोस वायरल होते हुए देखे गए हैं।

जिनमें से कुछ वीडियो में जहां पायलट अपने शायराना अंदाज के लिए जाने गए, वहीं कुछ यात्रियों को गलत हरकतें और आपस में लड़ते झगड़ते देखा गया। इसी बीच हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई काफी इमोशनल हो गया है। जी हां, इस वीडियो में एक लड़की अपने पिता का पैर उस समय छू रही है, जब वह प्लेन उड़ाने जा रही है।

पिता के पैर छू रही है बेटी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं। हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनका बच्चा सफलता की ऊंचाइयां छुए और जब बच्चे काबिल बन जाए और सफलता के शिखर पर पहुंच जाएं तो माता-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ और हो ही नहीं सकती है। लेकिन यह खुशी तब और बढ़ जाती है जब कामयाबी की सीढ़ियां चूमते बच्चे माता-पिता का सम्मान करना नहीं भूलते। जिंदगी के कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने से पहले उनके लिए माता-पिता का आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की पायलट के ड्रेस में नजर आ रही है। यह लड़की अपनी उड़ान से पहले अपने पिता से मिलने के लिए जाती है। इस वीडियो में पायलट बेटी को अपनी फ्लाइट उड़ाने से पहले उसकी फ्लाइट में मौजूद अपने पिता के पास जाकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते और गले मिलते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की उसी प्लेन की पायलट है, जिस प्लेन में उनके पिताजी बैठे हुए हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़की अपने पिताजी के पास जाती है और उनके पैर छूती है उसके बाद उनको गले से लगा लेती है। उनके पिताजी की आंखों में आंसू देख सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कृतादन्या हले ने अपने अकाउंट से साझा किया है।

उनकी इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वह एयरबस 320 की पायलट हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर pilot_krutadnya नाम के पेज द्वारा पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट करते हुए अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को 8.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 6 लाख 65 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए इस वीडियो को शानदार बताया है। वहीं कई यूजर्स ने इसे प्राउड मोमेंट बताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।