फनी जोक्स : प्रीति – मैंने तुमसे शादी करके बहुत गलत किया.. पप्पू- क्यों ? प्रीती- मुझे ऐसा पति चाहिए था जो मुझसे बस…

हंसना हम सबके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है  और इसीलिए हमे हंसने मुस्कुराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए और  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है और हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है आइये शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

 

1.लड़की अपने बॉयफ्रेंड की बाँहों में लेती थी….
लड़का- कल तो तेरे पापा ने मुझे खाने पे बुलाया है….!
लड़की- सच्ची….?
लड़का- हाँ , सुबह ही मिले थे आज तब बोले….!
लड़की- ओ हाँ, वो श्राद्ध खिलाने के लिए….
कौए नहीं मिल रहे थे ना इसलिए….!!

 

2.पत्नी (पति से)- कोई तमीज बची है आपमें….?
पति- क्यों क्या हुआ….?
पत्नी- मेरा भाई आपके घर आया है….
खाना वाना नहीं पूछोगे क्या….?
पति- साले साहब आप भोजन करके आएं है….
या जाकर करेंगे….??

3.पति- मुन्ना कब से रो रहा है…!
इसे लोरी सुनाकर सुला क्यों नहीं देती….?
पत्नी- लोरी सुनाती हूं तो पड़ोसी कहते हैं कि….
भाभी जी इससे अच्छा तो मुन्ने को ही रोने दो….!!

4.संता की मज़ाकिया बीवी
संता :- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता :- कैसे ?
संता :- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”

5.संता :- तुम्हे कैसी बीबी चाहिये ?
बंता :- चाँद जैसी।
संता :- चाँद जैसी, मतलब ?
बंता :- जो रात को आये और सुबह होते ही चली जाये।

 

6.संता की अपने मास्टर से खूब हुयी लड़ाई।
मास्टर ने कि फिर संता की खूब पिटाई।
संता का खून खौल उठा।
वो जा पहुँचा कब्रिस्तान और,
मास्टर की फोटो पर माला टाँग कर लिख आया –
COMING SOON This Great Person!!

7.शादी के बाद पहली बार बहू रसोई मे गई और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी ।
सास बाहर से घर लौटी, फ्रिज खोला, अन्दर देखकर चकराई और पूछा:
ये मन्दिर का घण्टा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू : किताब में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक घण्टा फ्रिज में रखें

 

8.एक शादी शुदा आदमी से पूछा गया सवाल- “यदि आपकी सास और आप की पत्नी..
एक साथ बाघ के पिंजरे में गिर जाएं तो आप किसे बचाएंगे??
वो आदमी जोर से हंसा हंसते-हंसते लोटपोट हो गया और बोला:
यह भी कोई पुछने की बात है??
मैं यकीनन बाघ को बचाऊँगा…
आखिर दुनिया में बाघ बचे ही कितने हैं!

 

9.हरीलाल का पेट खराब था..
पत्नी बोली :- आजवाइन ले लो!
हरीलाल :- शाम को टुन्न होकर घर आया
तो पत्नी बोली :- यह क्या है..
हरीलाल :- वही जो तूने सुबह कहा था कि
आज वाइन ले लो

10.प्रेमिका : हैलो! कहाँ हो?
प्रेमी : मोटीवेट कर रहा हूँ।
प्रेमिका : किसे?
प्रेमी : किसे क्या मतलब? तेरा वेट कर रहा हूँ एक घंटे से.. मोटी!

 

11.संता इंटरव्यू देने जाता है..
इंटरव्यूवर- आपको कितने सालों का अनुभव है?
संता- सर जी माफ़ करना, कभी सालो पर ट्राई नहीं किया,
लेकिन 3 सालियों का अनुभव ज़रूर है…!!