1 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती, देखें लाडली की बेहद क्यूट तस्वीरें

हिंदी सिनेमा जगत से लेकर हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं, जिनकी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग मौजूद है। इसी वजह से अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा मीडिया और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सहित अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने पिछले साल यानी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का वेलकम किया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 15 जनवरी 2023 को अपनी लाडली बेटी मालती का पहला जन्मदिन मना रहे हैं। मालती के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी सबसे क्यूट तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

1 साल की हो गई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती एक साल की हो गई है। नन्हीं परी को मॉम-डैड के साथ-साथ पूरी दुनिया का भरपूर प्यार मिला। स्टार कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का अपने परिवार में स्वागत किया है लेकिन इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। लेकिन अक्सर दोनों ही अपनी बेटी की झलक अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका और निक ने अभी तक नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तो शेयर करते हैं परंतु उन्होंने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। वह जब भी मालती के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं या तो उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा होता है या फिर चेहरे को किसी इमोजी से ढक देते हैं।

प्रियंका और निक ने अपनी मांओं के नामों पर रखा बेटी का नाम

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लाडली बेटी का नाम अपनी मांओं के नामों पर रखा है। प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधुमालती है और निक जोनस की मां का नाम मैरी है। इन्होने अपनी मांओं के नामों को मिलाकर अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

निक-प्रियंका ने शानदार तरीके से मनाया अपनी बेटी का पहला बर्थडे

पिछले वर्ष के पोस्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली बेटी मालती का बर्थडे आज यानी 15 जनवरी को होता है परंतु निक जोनस में एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का पहला बर्थडे काफी शानदार तरीके से मनाया। उनके इस बयान ने फैंस में बर्थ डेट को लेकर कन्फ्यूजन पैदा कर दी है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी लाडली बेटी मालती की ढेर सारी क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं लेकिन उन तस्वीरों में मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। कहीं पैर, कहीं गाल, उनकी क्यूटनेस हर तरह से सामने आ रही हैं। मालती की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।