पूरे 5 साल के बाद अपने भाई की कलाई पर प्रियंका चोपड़ा ने बांधी राखी ,एक्ट्रेस ने तस्वीरे शेयर कर लिखा ये खास मेसेज

बीते 12 अगस्त 2021 को रक्षाबंधन का त्यौहार  बड़ी ही धूमधाम से  पूरे देश में सेलिब्रेट किया गया और   इस त्यौहार को आम जनता से लेकर  बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट किए हैं और   भाई बहन के  रिश्ते को समर्पित इस त्यौहार को बॉलीवुड सितारों ने बड़े ही खास अंदाज में मनाया है और वही  अपनी राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सितारों नहीं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और आज हम आपको इन्हीं सितारों के  राखी सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी  गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने करीब 5 साल के बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया है और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा  अपने भाई सिद्धार्थ के साथ बेहद खुश नजर आए और प्रियंका  चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर  राखी सेलिब्रेशन की 2 तस्वीरें शेयर की है जिसमें से एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई के कंधे पर हाथ रखे हुए हंसती हुई नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई के कलाई पर राखी बांधते हुए नजर आ रही है और वही प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के कलाई पर काफी सारी राखियां नजर आ रही है |

वही प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए  प्रियंका चोपड़ा ने यह कैप्शन लिखा है कि,”   5 साल में पहली बार रक्षाबंधन पर एक साथ, लव यू माय लिटिल ब्रो साथ ही मेरे सभी भाइयों की फौज को रक्षाबंधन  और आप जहां भी हैं मैं आपको प्यार और राखी भेज रही हूं और उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरा गिफ्ट जल्द ही  भेज देंगे लव, मिमी| बता दे प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और प्रियंका चोपड़ा के इस राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

शाहरुख खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है और जहां एक तस्वीर में सुहाना खान अपने बड़े भाई आर्यन खान के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है  तो वहीं दूसरी तस्वीर में सुहाना खान अपने छोटे भाई अबराम खान को गोद में लिए हुए बेहद खुश नजर आ रही है और सुहाना किए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है|

काजोल

काजोल की ननंद नीलम गांधी ने भी रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है और नीलम ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है तस्वीर में नीलम अपनी भाभी काजोल, भतीजी न्यासा, भतीजे युग   और अपने दोनों  बेटों के साथ  खूबसूरत अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही है |

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने भी इस साल अपने भाई के साथ रक्षा बंधन सेलिब्रेट  की है  और अपने इस  सेलिब्रेशन का  वीडियो भी माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इस  दौरान माधुरी दीक्षित अपने भाई को तिलक लगाते हुए और उनकी आरती करते हुए नजर आ रही हैं|

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपनी राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है और इस तस्वीर में नेहा अपने भाई की  राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं|

सोनू सूद

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद  अपनी बहन के साथ राखी  बंधवाने के बाद अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं|