बेटी मालती संग चिड़ियाघर घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, पापा की गोद में मां को निहारती दिखीं लाडली, देखें प्यारी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर कर लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में छाई रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में चाहे कितनी भी बिजी हों लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने करोड़ों फैंस के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े खुशनुमा पलों को साझा करती रहती हैं। वैसे देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं अपनी ही बखूबी वह एक मां होने के फर्ज को भी निभा रही हैं।

जब से अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया है, तब से ही वह अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर अपनी बेटी मालती संग खूबसूरत तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी नन्हीं सी जान मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ चिड़ियाघर गए, जिसकी एक प्यारी तस्वीर अभिनेत्री ने शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग शेयर की तस्वीर

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपनी बेटी मालती के साथ लॉस एंजेलिस के चिड़ियाघर गए। प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके की एक प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और उनकी बेटी एक्वेरियम के पास बैठकर पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि नन्हीं मालती अपने पापा निक गोद में बैठी हुई अपनी मां प्रियंका को निहार रही हैं।

वहीं अगर हम तीनों के लुक की बात करें, तो जहां निक ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ऑफ-व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। जबकि उनकी नन्हीं परी मैरून ड्रेस में क्यूट दिख रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में भी प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बच्ची की फोटो को व्हाइट हार्ट से छुपाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में यह लिखा है “फैमिली।” इसके साथ उन्होंने एक्वेरियम और जू (चिड़ियाघर) को हैशटेग में लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को रखती हैं लाइमलाइट से दूर

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। प्रियंका को निक जोनस ने ग्रीस में प्रपोज किया था और करीब 3 साल के अफेयर के बाद यह विवाह के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।

वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को एक बेटी के माता-पिता बने। बहुत जल्द ही उनकी लाडली बेटी 1 साल की हो जाएगी। प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। वह तस्वीरें तो शेयर करते रहते हैं, लेकिन बेटी का चेहरा छुपा देते हैं। फिलहाल, हमें मालती के पूरे चेहरे की फोटो का इंतजार है।