75 हजार के “Gucci” ओवरकोट में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती, स्टाइलिश लुक ने जीता दिल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरकर लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने चाहने वालों के बीच कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस समय प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग सीरीज “सिटाडेल” के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती की प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। वहीं फैंस भी मालती की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अपने सिंगर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ स्पॉट किया गया था, जहां प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ उनकी लाडली बेटी भी शानदार लुक में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती शानदार लुक में आईं नजर

अक्सर ही सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और मालती की बेहद प्यारी तस्वीरें सामने आई थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काले रंग के ओवरकोट और मैचिंग पैंट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपना लुक कैजुअल रखा था। निक सफेद हुडी, डेनिम और सफेद टोपी पहने नजर आए थे।

लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली बेटी मालती के स्टाइलिश लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। नन्ही मालती ओवरकोट और ऊनी जूतों में काफी स्टाइलिश और बहुत ज्यादा प्यारी लग रही थीं। सामने आई तस्वीरों में निक जोनस ने अपनी बेटी मालती को गोद में पकड़ा हुआ था, जो ब्राउन कलर के मखमली ट्रिम्स और ओवरकोट में थीं। अब मालती का यह लुक काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

मालती मैरी ने पहना 75 हजार का “गुच्ची” ओवरकोट

दरअसल, कुछ रिसर्च करने के पश्चात हमें इस बात की जानकारी हुई कि मालती ने जो स्टाइलिश ओवरकोट पहना हुआ था, वह लग्जरी ब्रांड “गुच्ची” का है। वहीं अगर हम इस ओवरकोट की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 735 पाउंड यानी भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो 74,957 रुपए होती है।

बीते साल हुआ था मालती का जन्म

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी नन्ही शहजादी मालती का स्वागत किया था। वहीं उन्होंने अपनी बेटी का पूरा नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। अभिनेत्री की बेटी के नाम की खास बात यह है कि उनके नाम में उनकी नानी और दादी दोनों का नाम शामिल है। वहीं प्रियंका ने सरोगेसी का विकल्प चुनने के पीछे की वजह भी बताई थी।

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा करते हुए यह कहा था कि यह एक जरूरी कदम था और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं उस स्थिति में थी, जहां में ऐसा कर सकी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को कुछ मेडिकल कॉन्पलीकेशंस थीं, जिसके कारण प्रियंका ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का वेलकम किया था।