इस फिल्म में काम करने के लिए डाइरेक्टर के सामने रो दी थी प्रियंका, अक्षय के साथ नहीं चाहती थी ये रोल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग के हुनर का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करोड़ों दिलों की जान है। प्रियंका भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हो लेकिन फैंस के दिल में प्रियंका का क्रेज अभी भी अच्छा खासा हैं। प्रियंका को मिली इस सक्सेस को कोई भी ओवर नाइट नहीं कह सकता। इस सक्सेस के लिए प्रियंका ने काफी मेहनत की हैं।

प्रियंका इस सक्सेस के लिए सालों तक रात दिन मेहनत कर चुकी हैं। बॉलीवुड बैकग्राउंड से ताल्लुक ना रखते हुए भी प्रियंका ने कई बड़े बड़े अवार्ड पर अपना नाम दर्ज करवा लिया हैं। प्रियंका की जोड़ी वैसे तो हर किसी एक्टर के साथ ही कमाल की लगती हैं। लेकिन अक्षय कुमार के साथ प्रियंका की जोड़ी सुपर डुपर हिट रही थी।

इस फिल्म के लिए रो दी थी प्रियंका

सिर्फ फिल्मों तक में ही नहीं बल्कि प्रियंका और अक्षय कुमार की जोड़ी को लोग ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद करते थे। यहां तक की मीडिया में दोनों के अफेयर्स तक की बाते होने लगी थी। लेकिन फिर दोनों में दुरियां आ गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म ऐसी भी थी जिसमें अक्षय के साथ काम करने पर प्रियंका को काफी रोना पड़ा था।

इस फिल्म को सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में प्रियंका के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और अमरीश पुरी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। खास बात यह थी कि प्रियंका को इस फिल्म में नेगेटिव रोल मिला था। उन्हें इस फिल्म में मेन विलेन बनाया गया था। जिसके लिए वो बहुत रोई थी।

अक्षय और प्रियंका दोनों नहीं करना चाहते थे फिल्म

कहा जाता हैं कि जब फिल्म ऐतराज प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुई थी तो वह रोने लगी थीं, क्योंकि उन्हें लेडी विलेन का रोल मिला था। इस बात को फिल्म के निर्माता ने ही कबुल किया हैं।

उन्होंने मीडियाा को बताया है कि अक्षय और प्रियंका दोनों ही ऐतराज फिल्म नहीं करना चाहते थे, प्रियंका चोपड़ा को जब ये फिल्म ऑफर की गई तो वह इस बात से बहुत परेशान थी, वह रोई, वह घर गई और वह सो गईं। मैंने उनसे कहा जब तुम सोकर उठना तो मेरे ऑफिस आना। मैंने उन पर वो रोल के महत्व के बारे में बताया और उसको करने के लिए दबाव डाला। इसके बाद उन्होंने ऐतराज में अद्भुत काम करके दिखाया। जब ये फिल्म आई तो दर्शकों के दिलों पर छा गई। आज भी लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आती हैं।