शिल्पा शेट्टी बनीं करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन, पति राज कुंद्रा ने 5 फ्लैट्स किए ट्रांसफर, जानिए कीमत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति राज कुंद्रा का जब नाम पोर्नोग्राफी केस में आया तो उसी समय से वह और शिल्पा शेट्टी दोनों ही लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। राज कुंद्रा को करीब दो महीने तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा। बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप लगा था।

लेकिन राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों से इनकार कर दिया था। जब राज कुंद्रा जेल में बंद थे, तो उसके बाद शिल्पा शेट्टी को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की बहुत सी बातें उनको सहन करनी पड़ी।

अब यह खबर निकल कर सामने आ रही है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में अपनी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम उनके 5 फ्लैट्स ट्रांसफर किए हैं। आखिर अचानक से ही राज कुंद्रा ने यह कदम क्यों और किस लिए उठाया जैसे सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। तो चलिए इस खबर को थोड़ा विस्तार पूर्वक समझते हैं।

हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार और जमानत पर रिहा हुए राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम 5 फ्लैट ट्रांसफर किए हैं। Zapkey.com से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन फ्लैट्स की कीमत 38.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आपको बता दें कि राज कुंद्रा का असली नाम रिपु सूदन कुंद्रा है और उन्होंने बंगले “किनारा” का फर्स्ट फ्लोर शिल्पा शेट्टी के नाम कर दिया है। इस फ्लोर में 5 फ्लैट हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी इस समय अपने ‘किनारा’ नाम के बंगले में ही रह रहे हैं। शिल्पा और राज का यह बंगला मुंबई के जुहू इलाके के गांधीग्राम रोड पर स्थित है।

आपको बता दें कि यह बंगला लगभग 5995 स्क्वायर फीट के एरिया में फैला हुआ है, जिसको रज्ज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम कर दिया है। दस्तावेजों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने फ्लैट को ट्रांसफर करने के लिए 1.9 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है और यह ट्रांजैक्शन 21 जनवरी 2022 को किया गया था।

वहीं जुहू इलाके के एक ब्रोकर्स का ऐसा बताना है कि यह ट्रांसफर मार्केट वैल्यू के अनुसार हुआ है। इस इलाके में करीब ₹65000 स्क्वायर फीट की वैल्यू चलती है। समुद्र तट से महज 300 मीटर की दूरी पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का यह बंगला स्थित है।

आपको बता दें कि राज कुंद्रा जब से जेल से रिहा हुए हैं, उसके बाद वह सोशल मीडिया पर भी कम नजर आते हैं। इसके साथ ही उनका पब्लिक अपीयरेंस भी बहुत कम हो चुका है। हाल ही में राज कुंद्रा को साली शमिता शेट्टी के जन्मदिन की पार्टी में देखा गया था। इस पार्टी में बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी शामिल हुए थे।

पार्टी के बाद  शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाथ में हाथ डाले घूमते दिखे थे। यह दोनों एक साथ काफी खुश नजर आए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस इस वीडियो पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।