वर्षों बाद इन राशियों की कुंडली में बन रहा राजयोग, चमकेंगे सितारे, मेहनत का मिलेगा उचित फल

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति हर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है। ग्रहों की शुभ चाल व्यक्ति के जीवन में बड़ा सुधार लेकर आती है परंतु ग्रहों की विपरीत चाल व्यक्ति के जीवन को काफी कठिन बना सकती है। ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। आपको बता दें कि कुछ राशियों की कुंडली में राजयोग बन रहा है। जिसकी वजह से इन राशियों के लोगों की किस्मत चमकेगी और मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अचानक धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। अचानक दूर संचार माध्यम से आपको शुभ संदेश मिलेगा, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आपके लिए यह राजयोग बेहद अच्छा साबित रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में पूर्ण सहयोग और विश्वास का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक अपने पराक्रम से अपने सभी कार्य पूर्ण कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। मित्रों के सहयोग से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक विवाद का निपटारा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक फल मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह राजयोग लाभकारी सिद्ध रहने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपके जीवन में चल रही कठिनाइयां दूर होंगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। संतान पक्ष के कारण उत्पन्न हो रही परेशानी दूर हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। भाग्य के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने पारिवारिक खर्चों पर थोड़ा काबू रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की आशंका बन रही है, जिससे आपको अपने कामकाज में कठिनाई हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से आपको शुभ संदेश मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी खास मित्र से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी हताश रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। कुछ समस्याओं का समाधान निकल सकता है। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को इस राज योग की वजह से अपनी भागदौड़ और मेहनत का अच्छा लाभ मिलने वाला है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रियजनों से मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आपके कुछ जरूरी कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, जिससे आपका मन काफी दुखी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोग कोई लाभदायक समझौता प्राप्त कर सकते हैं परंतु आपको अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी वजह से नुकसान होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार के सभी लोगों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। किसी पुरानी योजना को लेकर आप थोड़े अधिक चिंतित रहेंगे। मित्रों की सहायता से आपके कामकाज पूरे हो सकते हैं। भाग्य कमजोर रहेगा इसलिए आपको अपनी मेहनत पर अधिक भरोसा करने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाओ आ सकता है। आप बाहर के खानपान से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह राजयोग बेहद उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमी रहेगी। आपको नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी श्रद्धा जागृत हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई पुरानी योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर के किसी सदस्य की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के दांपत्य जीवन में सुख में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। राजयोग की वजह से आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। पड़ोसियों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को धन हानि होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आप अपने कामकाज योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिसकी वजह से कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आप भाग्यशाली साबित रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपकी योजनाओं में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए इस प्रकार के लोगों से दूरी बनाए रखें। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे परंतु आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें।