खूबसूरत दिखने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठी ये फेमस एक्ट्रेस, राखी सावंत ने गुस्सा जाहिर करते हुए कही ये बात

मौजूदा समय में राखी सावंत फिल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर नाम हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से भले ही ना सही लेकिन अपनी डांसिंग से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। वह आज फिल्मों में ना होते हुए भी लगातार सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। राखी सावंत ने अपनी कड़ी मेहनत से यह फेम पाया है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा।

मौजूदा समय में राखी सावंत किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। राखी सावंत अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यह अपनी अजीबोगरीब हरकत के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यही वजह है कि इनको “ड्रामा क्वीन” के नाम से भी जाना जाता है।

टीवी और फिल्म जगत में अगर सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सीज करने का खिताब किसी के नाम है तो वह कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत के नाम ही जाता है। वैसे देखा जाए तो राखी सावंत सबसे ज्यादा मस्ती में रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं फैंस ने राखी सावंत को कभी कभार गुस्सा करते हुए भी देखा होगा। राखी सावंत बिंदास जिंदगी जीती हैं।

इसी बीच हाल ही में राखी सावंत का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह थोड़ा गुस्से में नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने अपने इस बयान में अभिनेत्री चेतना राज के बारे में खुलकर बात की है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

चेतना राज की मृत्यु पर राखी सावंत ने बयां की प्लास्टिक सर्जरी की सच्चाई

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सिनेमा में प्लास्टिक सर्जरी एक मामूली सी बात है। ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो अपने आप को खूबसूरत तरीके से पेश करने के लिए ऐसी सर्जरी का सहारा लेते हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि महज 21 वर्ष की कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। इतनी छोटी सी उम्र में अभिनेत्री इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं, जिसके पीछे का कारण वजन घटाने के लिए करी जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी थी।

राखी सावंत ने चेतना राज की मृत्यु के कुछ दिनों बाद ही इस पर अपनी राय रखी है। राखी सावंत ने हाल ही में इस बारे में बयान दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने प्लास्टिक सर्जरी के दौरान होने वाली चीजों के बारे में बताते हुए कहा था कि “भूख कम करने के लिए डॉक्टर पेट काट देते हैं।” राखी सावंत ने मेडिकल सिस्टम पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग दो-तीन साल तक डॉक्टर्स के अंडर ट्रेनिंग करने के बाद अपना क्लीनिक खोल कर बैठ जाते हैं। क्या यह सही है?”

राखी ने उठाए कईं सवाल

राखी सावंत अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। राखी सावंत ने अपने इस सवाल में एक बहुत गहरी बात कही है। राखी सावंत ने कहा कि “कई बार ऐसी चीजें होती हैं कि प्लास्टिक सर्जरी कराना अभिनेता और अभिनेत्रियों की जिंदगी के लिए खतरा बन जाता है। कुछ ऐसा ही कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ।” राखी सावंत ने कहा कि अगर चेतना राज ने प्लास्टिक सर्जरी का रास्ता ना चुनकर वर्कआउट से वजन घटाना सही समझा होता तो वह आज जीवित होतीं।

राखी सावंत में करा चुकी हैं सर्जरी

आपको बता दें कि चेतना राज की मृत्यु पर बोलने वालीं राखी सावंत खुद भी प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी हैं। राखी सावंत के बारे में एक खबर ऐसी सामने आई थी कि उन्होंने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। लेकिन उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा था।