गेरुआ रंग की साड़ी पहन के दीपिका चिखलिया फिर से बनीं सीता मां, शेयर किया ये प्यारा वीडियो, देखें

टीवी पर कई रामायण प्रसारित हुए परंतु रामानंद सागर द्वारा निर्मित “रामायण” की जो बात थी वह किसी और में देखने को नहीं मिली। रामानंद सागर की “रामायण” में सभी कलाकारों ने अपना अपना किरदार बखूबी तरीके से निभाया और उन्होंने अपने किरदारों से लोगों पर एक अलग ही छाप छोड़ी। आज भी रामायण लोगों को याद है। आज भी जब भी लोगों को रामायण देखने का मन करता है तो वह अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) स्टारर शो ही देखते हैं।

रामानंद सागर के धारावाहिक “रामायण” के मुख्य कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। असल में भी लोग इन्हें राम-सीता मानने लगे थे और इनके आते ही टीवी के सामने हाथ जोड़ लिया करते थे। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के धारावाहिक “रामायण” में माता सीता का किरदार निभाया था।

इस शो की पॉपुलैरिटी ही थी कि कोरोना काल के दौरान लगे पहले लॉकडाउन में इसे दोबारा प्रसारित किया गया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तब इस सीरियल ने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले नाटक का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं अब दूसरे प्रसारण के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस ख़ुशी में दीपिका चिखलिया ने एक बेहद खास वीडियो साझा किया है।

दीपिका चिखलिया का फिर से दिखा माता सीता का रूप

बता दें तीन साल पहले जब रामायण का फिर से टीवी पर प्रसारण किया गया था, तो इस शो ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। टीवी पर यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया था। इस शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के अलावा सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, समीर राजदा, मूलराज राजदा, दारा सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी काम किया था। वहीं अब दीपिका चिखलिया ने रामायण के दूसरे प्रसारण के तीन साल पूरे होने पर एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में नजर आकर सबका दिल जीत रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एक बार फिर सीता मां बनी हुई नजर आ रही हैं। भगवा रंग की साड़ी में 57 साल की दीपिका चिखलिया आज भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस फिर से उनके माता सीता की भूमिका को याद करने लगे हैं।

दीपिका चिखलिया ने इस खास वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “थ्रो बैक…पुरानी यादें…अनएडिटिड फ़ुटेज या इसे फिर से बनाया गया है…भाग 1 …”

वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)


अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर फैंस प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा “मैम आपके जैसा कोई भी नहीं है।” इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट में यह लिखा “सुबह सुबह मां सीता के दर्शन।” एक्ट्रेस के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनको एक बार फिर से माता सीता के रूप में देखकर फैंस अपनी खुशी नहीं रोक पा रहे हैं।