रणवीर सिंह बिना इंश्योरेंस चला रहे थे 3.9 करोड़ की लग्जरी कार, लोगों ने पुलिस से की शिकायत

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। इन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रणवीर सिंह बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। रणवीर सिंह फिल्मों में अभिनय के अलावा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी पसंद किए जाते हैं। यह अक्सर अपने स्टाइल और अजीबोगरीब लुक्स के चलते भी सुर्खियों का विषय बने रहते हैं परंतु इस बार रणवीर सिंह अपने स्टाइलिश या लुक के लिए नहीं बल्कि कार की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

अब आप यह सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह ने क्या नई कार खरीदी है? तो आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने कोई नई कार नहीं खरीदी है बल्कि वह अपनी पिछली साल खरीदी गई कार की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, रणवीर सिंह के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और अक्सर उन्हें मुंबई की सड़कों पर इनकी सवारी करते हुए देखा जा सकता है।

लेकिन हाल ही में जब वह अपनी 3.9 करोड़ रुपए की कार से मुंबई की सड़कों पर निकले, तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन की मांग होने लगी। हम बात कर रहे हैं उनकी उस एस्टन मार्टिन कार की जो उन्होंने पिछले साल खरीदी थी। इसको लेकर एक ट्वीटर यूजर ने यह दावा किया है कि इस कार का इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है।

सबसे पहले आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने जो करीब 3.9 करोड रुपए की एस्टन मार्टिन कार खरीदी है वह ब्लू कलर की है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Aston Martin Rapide में दिया गया 6.0 लीटर का AM29 V12 पेट्रोल इंजन 552 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ 4.2 सेकंड में पकड़ सकती है।

इस स्पोर्ट्स कार की टॉप स्पीड 327 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ZF सोर्सड 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं इसमें Rapide S में 3 स्टेड डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, ब्रेक एसिस्ट, टॉर्क कंट्रोल, ईबीडी, एयरबैग्स और अन्य सेफ्टी फीचर्स इस कार में मौजूद है।

ट्विटर यूजर ने किया दावा


रणवीर सिंह को लेकर एक यूजर ने ट्विटर पर ट्वीट कर दावा किया है कि रणवीर सिंह जो कार चला रहे हैं, उनका इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है। गुप्ता अन्ना नाम के ट्विटर यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि “मुंबई पुलिस को रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। वह कल बिना इंश्योरेंस के कार ड्राइव कर रहे थे।” यूज़र के मुताबिक रणवीर सिंह की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2022 में ही एक्सपायर हो चुका था। रणवीर सिंह बिना इंश्योरेंस के कार चलाकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि “हमने ट्रैफिक ब्रांच को सूचना दे दी है।” वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आखिर इतनी सहूलियत केवल वीवीआईपी लोगों को ही क्यों दी जाती है।

रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

अगर हम रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह बहुत ही जल्द करण जौहर की फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। इसके अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा और जया बच्चन भी लीड रोल में हैं।