Rashifal 03 November: वृषभ, कुंभ सहित इन 3 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, मिलेगी बड़ी उपलब्धि

Rashifal 03 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 नवंबर 2020 राशिफल | 03 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आप कोई जोखिम उठाने का साहस करेंगे, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलने वाला है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी भी प्रकार के निवेश में आपको सावधान रहना होगा। संतान पक्ष से कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-परिवार के लिए नवीन वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में आपको अधिकार मिल सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहने वाला है। घर-परिवार का वातावरण अशांत रहेगा, जिसके कारण आप काफी चिंतित नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है परंतु कोई भी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अप्रत्याशित रूप से खर्चों का सामना करना पड़ेगा। आप किसी से भी पैसा उधार ना लें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। सोचे हुए कार्य विलंब हो सकते हैं, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आप अपने प्रिय को समझने की कोशिश कीजिए। शत्रुओं में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में आप कोई भी परिवर्तन ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव मनमुटाव होने की संभावना है। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होगा, जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। लोग आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। मन की परेशानियां दूर होंगी। आमदनी के रास्ते बढ़ेंगे। व्यापार में भागीदारों के सहयोग से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। आज का दिन निवेश संबंधित कामों के लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज पारिवारिक जरूरतों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। आप दूसरों के झगड़ों में ना पड़े। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करने की जरूरत है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण आपका मन कहीं भी नहीं लगेगा। आप अपने आपको अकेला महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों का सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज राजकीय बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। किसी खास व्यक्ति से विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। पैसों का लेनदेन करते समय आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। अचानक आपको किसी लाभदायक यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आमदनी के रास्ते प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की सहायता से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज किसी भी अपरिचित की बातों में आने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। थोड़े प्रयास में कामकाज में सफलता हासिल होगी। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। अधिक खर्चे होने के कारण आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से दुखद समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आज आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मनोरंजन भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। परिवार और मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है परंतु आप बाहर के खान-पान से परहेज करें। माता-पिता के साथ आप किसी तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज तरक्की के कई अवसर हासिल हो सकते हैं। भूमि और भवन संबंधित बाधाएं दूर होंगी। आमदनी के जरिए बढ़ेंगे। मित्रों के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार और स्नेहीजनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। मन की सभी परेशानी दूर होगी। आज शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।