Rashifal 04 November: आज इन 6 राशियों पर गणपति बप्पा रहेंगे मेहरबान, जीवन के दुख होंगे कम

Rashifal 04 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 नवंबर 2020 राशिफल | 04 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसकी वजह से आप कोई जोखिम भरा काम अपने हाथ में ले सकते हैं, इन कामों में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन और बिजनेस के मामलों पर आपका पूरा फोकस रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना बन रही है। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दिन भर आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आप अपने कुछ अधूरे काम दूसरों से निकलवाने का प्रयत्न कर सकते हैं परंतु आपको ऐसी स्थिति में सतर्क रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक परेशानियों की वजह से आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आप नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी ना होने दें। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अचानक बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज बिजनेस-नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। कार्यालय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। आपके द्वारा किया गया कोई पुराना निवेश फायदेमंद साबित होगा। घर में उपयोग होने वाली चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आप लगातार हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको अपने नए व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच-विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग नजर आ रहे हैं। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। आप अपने काम सही समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की नई योजनाएं आज पूरी होंगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके द्वारा की गई कोशिशों का उचित परिणाम हासिल होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। बच्चों की जरूरतों को आप पूरा कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने की संभावना है, जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। वाहन का उपयोग सावधानी पूर्वक कीजिए। अचानक कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर समस्या बनी रहेगी। व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपने पुराने कर्जो से छुटकारा मिलने की संभावना बन रही है। आपकी नजर महत्वपूर्ण कामों पर पूरी रहेगी। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी कोई योजना पूरी हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जमीन-जायदाद के मामले में आपको लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। निवेश करने के लिए आज का दिन उचित रहने वाला है। अचानक सफलता के मार्ग हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से ढेरों खुशियां मिलेंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। किस्मत पूरा साथ देगी। किस्मत के बलबूते बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी की परेशानी दूर होगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा हासिल होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी लव लाइफ में सुधार आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है परंतु सही देखभाल से सेहत में अति शीघ्र सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज आर्थिक मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्यालय में आपके कामकाज की तारीफ होगी। अचानक कहीं से धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं परंतु आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कई मामलों में शुभ नतीजे हासिल हो सकते हैं। बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपके शरीर पर आलस्य और थकान रहेगा। कुछ कामों में परिस्थितियां बेहद कठिन रह सकती हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक बेचैनी उत्पन्न हो सकती है। आज आप जोश में आकर कोई भी निवेश मत कीजिये अन्यथा भारी नुक्सान झेलना पड़ेगा।