Rashifal 11 October: वृषभ और तुला राशि सहित इन 2 राशियों का अच्छा बीतेगा दिन, मिलेगी खुशखबरी

Rashifal 11 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 अक्टूबर 2020 राशिफल | 11 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज थोड़ा कामकाज के सिलसिले में संभल कर रहना होगा अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। कानूनी मामलों में ना पड़े। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। आज आपका मन पढ़ाई-लिखाई में खूब लगेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों का बेहतर लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज काम का मन मुताबिक फायदा मिलने वाला है। कार्यालय में बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कोई ईनाम दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी पर गुस्सा करने से बचें। कारोबारियों को आज अच्छा खासा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोई बड़ा काम आपके हाथ में आ सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं बेहतर ढंग से पूरी होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। मौसम में बदलाव होने की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। मानसिक मजबूती बनी रहेगी। आप अपने कामकाज में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। भाग्य के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर से कामकाज का दबाव कम रहेगा। बिजनेस में विस्तार होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर अधिक से अधिक फोकस करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। अचानक पिता की सेहत से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी परंतु नियमित देखभाल से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। पुराने दोस्तों से मिलकर आप बेहद खुश रहेंगे। कामकाज के प्रति आप काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। समाज में कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत और कार्य योजना के बल पर कठिन से कठिन कार्यों में भी कामयाबी हासिल करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ दायक समझोता मिल सकता है। आज आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। बाहर के खानपान से दूर रहें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में आज सुधार देखने को मिलेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। आप अपने कामकाज से सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। आप नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज किसी पुरानी चिंता की वजह से हताश होना पड़ सकता है। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। व्यापार में घाटा होने की संभावना बन रही है। यदि आप कहीं लंबी दूरी की यात्रा करने जा रहे हैं तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि वाहन दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ऊपर आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आप अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज नजरिया सकारात्मक रहेगा। आप किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखेंगे। कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आप अपनी बुद्धिमानी से पार कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगीं। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज मिला-जुला फल मिलेगा। आज आपको अपने मन पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से शारीरिक थकावट महसूस होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का मन आज थोड़ा उदास रहने वाला है। जैसे-जैसे सूर्य चढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा आती जाएगी। दोपहर को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कुछ नया सीखने में रुचि ले सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।