Rashifal 15 November: आज इन 6 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Rashifal 15 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 नवंबर 2020 राशिफल | 15 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज सौभाग्य की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने कामकाज की योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। ज्यादातर कामों में किस्मत का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी अतिरिक्त कार्य दे सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहने वाला है। आप व्यापारिक योजनाओं को लेकर इधर-उधर भागदौड़ करेंगे। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनके बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको प्रेम संबंधित मामलों में संभलकर रहना होगा। किसी भी मामले को आप शांति पूर्वक बैठकर सुलझाने की कोशिश कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज भाई-बहनों का स्नेह प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने में आप सफलता हासिल करेंगे। प्रेम संबंध में उपहार और सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में आज नए सौदे लाभप्रद साबित होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कामयाबी मिलेगी। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप निवेश संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपने व्यापार में साझेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक किसी काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। करीबी रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। समाज में आपकी छवि में सुधार आएगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। इस राशि के लोग आज धन का लेनदेन करते समय सावधान रहें अन्यथा आपको धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर चिंता खत्म होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। निवेश संबंधित कार्यों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपकी आमदनी बनी रहेगी परंतु उसके अनुसार घरेलू खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार की हर जरूरत को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अचानक बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात या फिर फोन पर बातचीत हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सभी चिंता दूर होगी। कामकाज की योजनाओं में आपको सफलता हासिल होगी। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को अपने द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क का भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगें। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं, जिससे आत्म संतुष्टि की प्राप्ति होगी। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। निजी जीवन की परेशानियों से निजात मिल सकता है। छात्रों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। आपके आसपास का वातावरण थोड़ा नकारात्मक रहेगा, जिसके कारण मानसिक चिंता थोड़ी अधिक बनी रहेगी। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों का लेनदेन करने से बचें। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को निराशा का सामना करना पड़ेगा। आज आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज धन लाभ मिल सकता है। घर में किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपने कार्य पर पूरा फोकस करेंगे। आप कहीं कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज करियर में आगे बढ़ने के कई मौके हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिल सकता है। घर का माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यापारियों को आज लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। आप अपने ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आप उनके लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। संतान से संबंधित सभी चिंताएं दूर होंगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।