इन क्रिकेटरों ने रिश्तो की बेड़ियां तोड़ अपनी ही कजिन बहन से रचाई शादी, लिस्ट में है कई दिग्गजों के नाम शामिल

भारत में क्रिकेट एक बहुत ही रोमांचक खेल है और पूरी दुनिया के कई देशों में खेला जाता है। क्रिकेट का खेल लगभग हर देश में बहुत पसंद किया जाता है। विशेषकर भारत देश में। ऐसे में क्रिकेटरों की लाइफ के बारे में उनके फैंस अक्सर जानना चाहते हैं। क्रिकेटर के लव अफेयर्स और शादी के बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। क्रिकेटरों की लव स्टोरी तो आप लोगों ने खूब सुनी होगी।

ऐसे कई क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनकी शादियां अनूठी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी ही कजिन बहन को अपनी दुल्हन बना लिया था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे 4 क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार के आगे रिश्तेदारी को भी नहीं देखा और अपनी कजिन बहन से ही शादी रचा ली। इस लिस्ट में कई बड़े बड़े नाम शामिल है।

शाहिद अफरीदी और नादिया

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक सफल ऑलराउंडर रहे हैं। शाहिद अफरीदी ने 20 वर्ष की उम्र में अपने मामा की बेटी नादिया से शादी की थी। जी हां, अफरीदी के पिता द्वारा उनका रिश्ता तय होने के बाद दोनों विवाह के बंधन में बंध गए थे।

शाहिद अफरीदी ने साल 22 अक्टूबर 2000 में नादिया से शादी की थी। यह उनके रिश्ते में ममेरी बहन लगती हैं। नादिया, शाहिद अफरीदी के सगे मामा की बेटी हैं। नादिया बहुत ही रिर्जव्ड हैं, जिनको कभी भी शाहिद अफरीदी के साथ मैच के दौरान नहीं देखा गया। शाहिद और नादिया एक साथ पांच खूबसूरत बेटियों के माता-पिता हैं, जिनका नाम अक्सा, अंशा, अजवा, असमारा और अरवा है।

मुस्तफिजुर रहमान और सामिया परवीन

इस लिस्ट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का भी नाम शामिल है। मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन शिमू से शादी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों 2019 में विवाह के बंधन में बंध गए थे। जिस समय के दौरान दोनों की शादी हुई थी उस वक्त सामिया मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रही थीं।

सईद अनवर और लुबना

इस लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सईद अनवर का भी नाम शामिल है। सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन लुबना से शादी की थी, उनकी शादी 1996 में हुई थी। लुबना पेशे से एक डॉक्टर हैं। संयोगवश यह वही साल था, जब सईद अनवर टेस्ट क्रिकेट मैदान में अपना बेहतर खेल दिखा रहे थे। सईद अनवर अपने जीवन में खुशी के पलों का आनंद ले रहे थे कि अचानक 2001 में उनकी बेटी की आकस्मिक मृत्यु हो गई और इसके बाद वह बुरी तरह से टूट गए, जिसके बाद वह खेल को जारी नहीं रख पाए और बाद में 2003 में वर्ल्ड कप से रिटायरमेंट ले लिया।

मोसद्देक हुसैन और शरमीन समीरा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बेहतरीन प्लेयर मोसद्देक हुसैन ने अपनी चचेरी बहन शरमीन समीरा से शादी कर ली। मोसद्देक हुसैन ने साल 2012 में शरमीन समीरा से शादी की। मोसद्देक हुसैन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों का विषय बने रहे हैं। उन पर दहेज लेने का आरोप लगा था। मोसद्देक हुसैन पर पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। इसी मामले की वजह से मोसद्देक हुसैन को टीम से निकाल दिया गया था।